Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सुकमा में नक्सलियों द्वारा डंप विस्फोटक सामाग्री को सुरक्षा बलों ने किया बरामद
 Sukma, Security forces recovered, huge amount of explosive

सुकमा । सुकमा जिले के नवीन कैम्प मेट्टागुड़ा से कैंप दुलेड क्षेत्र में भारी मात्रा में नक्सलियों द्वारा डंप विस्फोटक सामाग्री को सुरक्षा बलों ने बरामद किया गया। पुलिस आज गुरुवार को प्रेस नोट नारी करते हुए बताया कि बुधवार को नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षा बलों की पार्टी आरओपी एवं डेप्ट प्रोटेक्शन ड्यूटी हेतु रवाना हुई थी। 203 वाहिनी कोबरा, 131 वाहिनी सीआरपीएफ एवं जिला बल की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में नक्सलियाें द्वारा डंप विस्फाेटक सामग्री बरामद की गई।

 

सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर बुधवार को नवीन कैम्प मेट्टागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत 203 वाहिनी कोबरा, 131 वाहिनी सीआरपीएफ एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी आरओपी व डेप्ट प्रोटेक्शन ड्यूटी ग्राम मेट्टागुड़ा व दुलेड के मध्य आसपास क्षेत्र जंगल पहाड़ी की ओर रवाना हुए थे। अभियान के दौरान बुधवार दोपहर 03 बजे ग्राम मेट्टागुड़ा से दुलेड के जंगल पहाड़ियों में नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बल के जवानों को भारी नुकसान पहुंचाने की नीयत से छुपाकर रखे भारी मात्रा में डम्प सामाग्री जिसमें बीजीएल सेल बनाने का सामग्री, विस्फोटक सामग्री सहित व अन्य नक्सली सामाग्रियां बरामद की गई। इस प्रकार सुरक्षा बल के जवानों के द्वारा माओवादियों के मंसूबों को विफ़ल कर दिया गया है। इसके बाद सभी पार्टी अभियान पूर्ण करते हुए सुरक्षित कैम्प वापस लौट आयी।

 

नक्सलियों द्वारा डंप की गई बरामद सामाग्रियों में लोहे की पाइप व्यास एक इंच लंबाई लगभग दो फीट -09, लोहे की पाइप व्यास .75" लंबाई लगभग दो फीट -28, लोहे की पाइप व्यास 1.5" लंबाई लगभग एक फीट, मिश्रधातु शीट- 13, गैस वेल्डिंग के लिए बड़े आकार के ऑक्सीजन गैस सिलेंडर का उपयोग -01, गैस वेल्डिंग के लिए छोटे आकार के ऑक्सीजन गैस सिलेंडर का उपयोग -एक, कार्बाइड टैंक-एक, सोलर होम लाइटिंग सिस्टम कैबिनेट की बॉडी -एक, होंडा जेन सेट 1000 ईबीके-एक, हैंड ड्रिल मशीन -एक, फायर ब्लोअर-एक,  बीजीएल बम -14, आईईडी- 21, इस्तेमाल किया गया, डेटोनेटर वायर- 74, बीजीएल बम पाउच -तीन, छोटा बीजीएल बम-चार, सफाई ब्रश एक, स्विच के साथ छोटी ट्यूब लाइट -एक, सफेद रंग का विस्फोटक पाउडर लगभग -1.5 किलोग्राम, बीजीएल बम आयरन टेल यूनिट-19, लेवलिंग पाइप-10 मीटर, प्रिज्मेटिक सेल -तीन, रेडियो सेट कवर बीओफ़ेंग -चार, रेडियो ट्रांजिस्टर कैबिनेट -एक रेडियो सेट चार्जर कवर सहित अन्य सामग्री बरामद किया गया है।

 

MadhyaBharat 23 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.