Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
शराब के नशे में सोते हुए शिक्षक का वीडियो हुआ वायरल
kanker,   teacher sleeping,inebriated condition
कांकेर । जिले के दुर्गूकोंदल क्षेत्र में एक शिक्षक का नशे में धुत होकर जमीन पर पड़े रहने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि यह घटना कांकेर जिले के ग्राम पलाचुर के प्राथमिक शाला की है, जहां शिक्षक शराब के नशे में स्कूल में ही सोता हुआ पाया गया।
 
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि छेर-छेरा पर्व के दौरान बच्चों द्वारा एकत्रित किए गए धान को बेचकर शिक्षक ने शराब खरीद और उसका सेवन किया। यह भी बताया गया है कि शिक्षक अक्सर नशे की हालत में ही स्कूल आता है। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि इससे शिक्षक समुदाय की छवि धूमिल हाे रही है। इस मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल ने गुरुवार काे जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने वायरल वीडियो देखा है और इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच करने का निर्देश दिया गये हैं, जांच रिपोर्ट के आधार पर उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
MadhyaBharat 23 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.