Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
कमेडियन कपिल शर्मा व अभिनेता राजपाल सहित चार लोगों को मिली धमकी
mumbai,   comedian Kapil Sharma ,received threats

मुंबई । फिल्म जगत के चार कलाकारों को पाकिस्तान से ईमेल पर जान से मारने की धमकी मिली है। इनमें अभिनेता और कॉमेडियन कपिल शर्मा, अभिनेता राजपाल यादव, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और अभिनेता-गायिका सुगंधा मिश्रा के नाम शामिल हैं। फिल्म अभिनेता राजपाल यादव की मेल पर

आई इस धमकी के मामले में अंबोली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

अंबोली पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि फिल्म जगत के चार कलाकारों को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी अभिनेता राजपाल के ईमेल पर आई है और इसकी शिकायत राजपाल की पत्नी राधा ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(3) के तहत एफआईआर दर्ज  कराया है। 

 
मौत की धमकी वाले ईमेल में कहा गया है, "हम आपकी हाल की गतिविधियों पर नजऱ रख रहे हैं और हमारा मानना है कि यह महत्वपूर्ण है कि हम आपके ध्यान में एक संवेदनशील मामला लाएं। यह कोई पब्लिसिटी स्टंट या आपको परेशान करने का प्रयास नहीं है, हम आपसे इस संदेश को अत्यंत गंभीरता और गोपनीयता के साथ लेने का आग्रह करते हैं।" इस ईमेल में आगे की चेतावनियों में मांगें पूरी न होने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है। साथ ही लिखा गया है कि अगर हमें कोई रिप्लाई नहीं मिलता है, तो हम मान लेंगे कि आप इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और हम जरूरी कार्रवाई करेंगे। ईमेल को भेजने वाले ने 'बिष्णु' नाम से साइन किया है।

 

पुलिस के अनुसार अब तक की जांच में पता चला है कि यह पाकिस्तान से ही आया है। पाकिस्तान के आईपी पते का पता लगा लिया है और पाकिस्तान से पत्राचार करने के लिए सरकार से मदद मांग रही है।

 
MadhyaBharat 23 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.