Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मारुति सुजुकी 01 फरवरी से वाहनों की कीमतें 32500 रुपये तक बढ़ाएगी
new delhi, Maruti Suzuki ,increase vehicle prices

नई दिल्ली । देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने अपने वाहनों के दाम में इजाफा करने का ऐलान किया है। कंपनी ने गुरुवार को कहा कि वह 01 फरवरी से अपने सभी वाहनों की कीमतों में 32,500 रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी।

 

मारुति सुजुकी इंडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कच्चे माल की बढ़ती लागत और परिचालन व्यय के कारण कंपनी 01 फरवरी से अपनी कार की कीमतें बढ़ाने की योजना बना रही है। कंपनी ने कहा कि इससे कच्चे माल की लागत वृद्धि के असर को कुछ हद तक कम करने में मदद मिलेगी। एमएसआई ने कहा कि हम लागत को अनुकूलतम बनाने और ग्राहकों पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के लिए हम प्रतिबद्ध है, लेकिन हम बढ़े हुए खर्चों का कुछ हिस्सा बाजार पर डालने के लिए बाध्य हैं।

 

एमएसआई ने कहा कि संशोधित कीमतों के तहत कंपनी की कॉम्पैक्ट कार सेलेरियो की एक्स-शोरूम कीमत में 32,500 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी, जबकि प्रीमियम मॉडल इनविक्टो की कीमत में 30 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। कंपनी फिलहाल एंट्री-लेवल ऑल्टो K-10 से लेकर 3.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाली इनविक्टो तक 28.92 लाख रुपये की गाड़ियां बेचती है। पिछले महीने मारुति सुजुकी इंडिया ने 1,78,248 यूनिट बेचीं थीं, जो पिछले साल की तुलना में 30 फीसदी अधिक है।

 

MadhyaBharat 23 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.