Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
भाजपा ने दुनियाभर में भारतीय संस्कृति को बढ़ाया: अमित शाह
ahamdabad, BJP , promoted Indian culture
अहमदाबाद । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार 10 साल से सत्ता में है और 10 साल में इस सरकार ने वो काम पूरा किए हैं जो हमारी विचारधारा और दर्शन के कारण कई सालों से अटके थे। सरकार ने साढ़े तीन साल के दौरान पूरे भारत 
के धर्मस्थलों से चुराई गई तमाम मूर्तियाें को विदेश से वापस लाने का काम किया है। भाजपा ने दुनियाभर में भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने का काम किया है।उन्हाेंने कहा कि दिल्ली में कुछ स्थानाें पर हिंदू हूं बोलना मुश्किल था, लेकिन आज हर कोई गर्व से बोलता है कि मै हिंदू हूं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार काे यहां स्थानीय जीएमडीसी मैदान पर आयोजित हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले का उद्घाटन के बाद संबाेधित कर रहे थे।शाह इस समय  तीन दिन के गुजरात दौरे पर हैं। हिंदू मेले में 250 से अधिक सेवा संगठनों के स्टॉल लगे हैं। इस माैके पर केन्द्रीय मंत्री शा  नेताजी सुभाष चंद्र
बाेस काे उनकी जयंती पर नमन करते हुए क ि  नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने अपना पूरा जीवन स्वतंत्रता के लिए समर्पित कर दिया। उन्हाेंने कहा कि न््र 
 म   ्र  ि 350 वर्ष से अधिक समय से भारतीय धार्मिक स्थलों से चुराई गई  मूर्तियों को ि  वापस लाने का ि । ा  दुनियाभर में भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने का  ि 
 
न्   ्र      स्   लिए गुजरातवासियाें और सभी युवाओं और किशोरों से जाने की अपील की। उन्हाेंने कहा कि 
प्रयागराज में 144 साल बाद फिर से महाकुंभ लगा है। महाकुंभ स्नान कई लोगों के भाग्य में नहीं होता है। अगर महाकुंभ आपके भाग्य में है तो आपको जरूर जाना चाहिए। उन्हाेंने कहा कि महाकुंभ में जाने वाला कोई पांच सितारा होटल में नहीं रुकता, वे ठंड में टेंट में रहते हैं। कुंभ में कोई भी नाम, धर्म या जाति नहीं पूछता। स्नान के दिन लोग अपना चेहरा दिखाए बिना गंगा में डुबकी लगाते हैं। मैं नाै कुंभ में जा चुका हूं और अब 27 तारीख को महाकुंभ में जा रहा हूं। यह अब तक का मेरा 10वां कुंभ होगा।
 
केन्द्रीय मंत्री शाह ने कहा कि इस आध्यात्मिक मेले के आयोजकों ने एक मंत्र पर दाे साै से अधिक सेवा संगठनों को लाने का काम किया है। इसके गुणवंतभाई और घनश्यामभाई की पूरी टीम को हृदय से बधाई देता हूं। उनके इस प्रयास से पूरे हिंदू समाज की ताकत को समाज के सामने रखा है। इस हिन्दू मेले में रानी अहिल्याबाई की भी एक प्रदर्शनी लगी है। रानी अहिल्याबाईने 20 धार्मिक स्थलों को पुनर्जीवित करने का कार्य किया।
 
भारत त्याग और समर्पण की पवित्र भूमि: भैयाजी जाेशी
इस कार्यक्रम में आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक सुरेश भैयाजी जोशी ने कहा कि भारत त्याग और समर्पण की पवित्र भूमि है। संतों के मार्गदर्शन से बहुत कुछ हो रहा है। हिंदू धर्म एक धर्म और विचारधारा है, एक जीवन शैली और मूल्य है और एक सेवा है। जब हम धर्म की बात करते हैं तो वह मानवता है जो कर्तव्य से जुड़ी होती है। जब बात धर्म की आती है तो वह सत्य और न्याय की बात है। धर्म की रक्षा के लिए वह करना पड़ता है जिसे अधर्म कहते हैं।
 
सेवा संगठनों के प्रयासों से मिलेगी प्रेरणा: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाेस की 125वीं जयंती पर वर्ष 2020 से इस दिन को पराक्रम दिवस के रूप में नई पहचान दी है। भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक महाकुंभ के बीच अहमदाबाद में लगा यह हिंदू मेला दूसरी बार आयोजित हुआ है। उन्हाेंने कहा कि ऐसे हिन्दू मेले लोक कल्याण कार्यों को उजागर करते हैं। हिंदू मेले में आए सेवा संगठनों के प्रयासों से हमें समाज के लिए और भी अधिक काम करने की प्रेरणा मिलेगी।
 
इस माैके पर स्वामी परमात्मानंद सरस्वतीजी ने कहा कि धर्म कोई विशिष्ट विश्वास नहीं है। धर्म का अर्थ है अपना कर्तव्य निभाना, राष्ट्र और विश्व के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना, चाहे वह हिंदू हो या न हो। राम हमारे आदर्श हैं। हम अपना कर्तव्य मानकर जानवराें तक की सेवा करते हैं। हमारा समाज धर्म से मुक्त हो गया है। समाज को जोड़ना जरूरी है।
 
हिंदू आध्यात्मिक मेले के उद्घाटन कार्यक्रम में लिम्बडी निम्बार्क पीठ के महामंडलेश्वर ललित किशोरदासजी महाराज, चारोड़ी स्वामीनारायण गुरुकुल के स्वामी माधव प्रियदासजी आदि भी उपस्थित थे।
हिंदू आध्यात्मिक मेले में शाम 4 बजे आरटीओ सर्किल से 1400 युवा एक बाइक रैली निकालेंगे। जिसके बाद शाम 6.30 बजे जीएमडीसी ग्राउंड पर गंगा अवतरण कार्यक्रम होगा। साथ ही आरती की जाएगी और गंगा जल से आचमन किया जाएगा। महाकुंभ में स्नान का पुण्य प्राप्त करने के लिए इसका छिड़काव किया जाएगा।
MadhyaBharat 23 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.