Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
तीन युवकों ने शराब में जहर मिलाकर पिया दो की मौत
ujjain, Three youths, mixed poison
उज्जैन । मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में सरवाना ग्राम (उन्हेल) में तीन युवकों ने शराब में जहर मिलाकर पी लिया। इससे दो की मौत हो गई, जबकि एक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों ने शराब में जहर मिलाने का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। मरने वाले दोनों युवक रिश्ते में साढ़ू थे, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल युवक उनका साला लगता था।
 
मृतकों के नाम अरुण चंद्रवंशी (20) और रामप्रसाद (22) बताए गए हैं। दोनों आपस में साढ़ू थे, जबकि बंटी (21) पुत्र आसाराम दोनों का साला है। तीनों ने शुक्रवार शाम चिमनगंज मंडी के ब्रिज के नीचे बैठकर शराब भरी गिलास में जहरीला पदार्थ डालकर पी लिया। इस दौरान उन्होंने वीडियो भी बनाया, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में तीनों शराब में जहर मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में फिल्मी गाना डालकर कैप्शन में लिखा 'मोहब्बत की वजह से ये दिन देख लो आप'। बंटी अपने हाथ से जहर मिला रहा है। इस दौरान अरुण या राम प्रसाद की आवाज आ रही है और वो बंटी को जहर जमीन पर गिराने की बात कह रहे हैं।
 
जानकारी के मुताबिक, मृतकों में शामिल 21 वर्षीय अरुण चंद्रवंशी पहले से शादीशुदा होने के बावजूद पंवासा थाना क्षेत्र से करीब तीन महीने पहले एक नाबालिग लड़की को लेकर भाग गया था। इस मामले में वह जेल चला गया। छूटने के बाद वह काम करने गुजरात चला गया था। इस दौरान उसकी पत्नी तारा उज्जैन में रहने वाले अपने भाई बंटी के पास रहने के लिए चली आई। वह उज्जैन में ही रहना चाहती थी। आज शनिवार को अरुण के केस की तारीख थी। इसके लिए वह उज्जैन आया और साढ़ू व साले बंटी के साथ शराब में जहर मिलाकर पी लिया। इससे अरुण और रामप्रसाद की मौत हो गई।
 
सीएसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद सामने आया है। तीनों ने जहर पांड्याखेड़ी ब्रिज के नीचे पीया था, जिसके बाद बंटी अपने घर बाइक से गया। अरुण और रामप्रसाद कैसे गए, ये पता नहीं चल पाया है। बंटी से पूछताछ के बाद आगे की जानकारी मिल पाएगी।
 
वहीं, अरुण की पत्नी तारा ने बताया कि पति ने जैसे ही इंस्टाग्राम पर जहर पीने की रील पोस्ट की तो मैंने तत्काल उसे देख लिया था। अरुण को उसी वक्त फोन लगाया और पूछा कहां है, लेकिन उसने अपनी लोकेशन नहीं बताई। अरुण के परिजन ने बताया कि नाबालिग से प्यार के चक्कर में वह आत्महत्या करना चाहता था। रामप्रसाद के मामा ने आरोप लगाया कि बंटी ने दोनों को जहर दिया, लेकिन खुद नहीं पीया। वीडियो में भी बंटी हाथ डालकर जहर मिली शराब को नीचे फेंकता नजर आ रहा है। दोनों की मौत हो गई और इसीलिए बंटी बच गया।
MadhyaBharat 25 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.