Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राज्यपाल ने अधिकारियों को किया सम्मानित
bhopal,   Voters
भोपाल । मध्य प्रदेश के सभी 65 हजार 14 मतदान केंद्रों पर शनिवार को 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट निर्वाचन कार्यों के लिए जिला एवं राज्य स्तरीय अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। राज्यपाल पटेल ने रायसेन, अशोकनगर, झाबुआ, रतलाम, नर्मदापुरम, ग्वालियर, भोपाल, शिवपुरी, भिंड, निवाड़ी, अलीराजपुर, दतिया कलेक्टरों समेत 12 आईएएस और पांच आईपीएस अधिकारियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में मुख्य सचिव अनुराग जैन भी मौजूद थे।

लोकसभा निर्वाचन 2024 के संचालन में प्रदेश स्तर से कानून व्यवस्था को उत्कृष्ट बनाए रखने के लिए राज्य पुलिस नोडल अधिकारी, पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा अंशुमान सिंह को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में स्टेट आईकॉन राजीव वर्मा, गोविंद नामदेव, दिव्यंका त्रिपाठी दाहिया, संजना सिंह और देशना जैन मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रदेश की सभी शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों और अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई गई।

लोकसभा निर्वाचन 2024 के संचालन के लिए इन अधिकारियों को किया गया सम्मानित
- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी झाबुआ नेहा मीना
- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रतलाम राजेश बाथम
- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अशोकनगर सुभाष कुमार द्विवेदी
- उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यनारायण दर्रों झाबुआ
- उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.शालिनी श्रीवास्तव रतलाम
- उप जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार शर्मा जिला अशोकनगर

विशेष श्रेणी पुरस्कारः आईटी एवं स्वीप गतिविधियों के लिए
- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नर्मदापुरम सोनिया मीना
- कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी ग्वालियर रुचिका चौहान
- एडीजी और आईजी शहडोल डीसी सागर

लोकसभा निर्वाचन 2024 में स्वीप गतिविधियों के लिए नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह, जिला पंचायत सीईओ भोपाल ऋतुराज सिंह एवं सहायक नोडल अधिकारी स्वीप रितेश शर्मा।

कानून व्यवस्था के लिए ये आईएएस, आईपीएस हुए सम्मानित
लोकसभा निर्वाचन 2024 संचालन में कानून व्यवस्था बनाए रखने वाले उत्कृष्ट जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक के रूप में जिन्हें सम्मानित किया गया है उनमें कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ शिवपुरी, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश कुमार जांगिड़ निवाड़ी एवं अभिषेक आनंद पुलिस अधीक्षक मंदसौर (तत्कालीन जिला श्योपुर), कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव एवं असित यादव पुलिस अधीक्षक भिंड शामिल हैं।

मतदाता सूची में अच्छा काम कराने वाले इन अफसरों का सम्मान
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला निर्वाचन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारियों में जिनका नाम है उनमें कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभय अरविंद बेडेकर एवं प्रियांशी भंवर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अलीराजपुर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार दुबे एवं मनीष शर्मा उप जिला निर्वाचन अधिकारी रायसेन, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार माकन एवं भूमिजा सक्सेना उपजिला निर्वाचन अधिकारी दतिया शामिल हैं।

इन एसडीएम, तहसीलदार का भी सम्मान
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जिनका सम्मान हुआ है, उनमें निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सिलवानी सौरभ मिश्रा एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सिलवानी जिला रायसेन, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भांडेर संतोष तिवारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भांडेर सुनील प्रभास जिला दतिया, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी करेरा अजय शर्मा एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी करेरा कल्पना शर्मा जिला शिवपुरी हैं।

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ये बीएलओ सम्मानित

- घनश्याम चौहान धार, तोलाराम निनामा रतलाम, अरुण कुमार पनिका सिंगरौली, धर्मेंद्र कुमार तिवारी उमरिया, जयंत कुमार विश्वकर्मा सागर, मनीष कीर रायसेन, सीमा सोनी हरदा, मनीष जैन जबलपुर।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के इन अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मान
- राजेश यादव उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, अनुकृति मिश्रा अनुभाग अधिकारी, सुजाता चिंचोलकर सहायक अनुभाग अधिकारी, प्रभाव जैन सहायक प्रोग्रामर, विनय देशमुख प्रोग्रामर।

निबंध लेखन पर ये हुए सम्मानित
15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तर पर वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम विषय पर निबंध प्रतियोगिता में विजयी हुए प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इसमें रजनीश त्रिपाठी शासकीय होल्कर विज्ञान महाविद्यालय इंदौर, सृष्टि तिवारी शासकीय संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय गंजबासौदा विदिशा एवं मयंक विश्वकर्मा प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा के छात्र शामिल हैं।

 

MadhyaBharat 25 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.