Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
वाइब्रेंट विलेज गांव और दिल्ली के बीच दिल की दूरी समाप्त करने का कार्यक्रमः अमित शाह
new delhi, Vibrant Village , Amit Shah

नई दिल्ली । गणतंत्र दिवस समारोह के लिए विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए 'वाइब्रेंट विलेज' के सरपंचों, उप-सरपंचों, महिला उद्यमियों और छात्रों के साथ शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संवाद किया। बीएसएफ गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ से फिज़िकल और डिजिटल कनेक्टिविटी के साथ-साथ दिलों की कनेक्टिविटी भी बढ़ रही है। यह दिल्ली और गांव के बीच दिल की दूरी समाप्त करने का कार्यक्रम है।

 

उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम मानसिकता में बदलाव और चीजों को देखने के तरीके में बदलाव की शुरुआत है। अगर हम इस कार्यक्रम के विवरण में जाएं तो ऐसी सड़कें बनाई जा रही हैं जो दो स्थानों के बीच भौतिक दूरी को कम करती हैं और संचार को भी बढ़ाती हैं लेकिन, यह कार्यक्रम दिल्ली और आपके गांवों के बीच 'दिल की दूरी' को कम करने के बारे में है।
 
उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम सीमावर्ती इलाकों के विकास और सुरक्षा को बढ़ावा देता है। वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ से सीमावर्ती गांवों का इंफ्रास्ट्रक्चर, संस्कृति, पर्यटन, जीवन और आर्थिक उन्नति देश के बाकी हिस्से जितनी ही वाइब्रेंट होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लद्दाखवासियों को सर्दियों के दौरान डीजल-पेट्रोल के जम जाने की समस्या से दिलाई मुक्ति।
MadhyaBharat 25 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.