Since: 23-09-2009

  Latest News :
रूसी सुखोई-57 और अमेरिकी एफ-35 फाइटर जेट की गड़गड़ाहट से गूंजा बेंगलुरु का आसमान.   संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी.   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पवित्र संगम में लगायी आस्था की डुबकी.   अहमदाबाद हवाईअड्डा को बम से उड़ाने की धमकी.   दिल्ली की हार के लिए कांग्रेस का अड़ियल रुख जिम्मेदार ः ममता बनर्जी.   आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा.   नरेला विधानसभा के हर घर में होगा प्रयागराज महाकुंभ गंगा जल का वितरणः मंत्री सारंग.   मुख्यमंत्री ने 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित की 1553 करोड़ रुपये की राशि.   रीवा के रास्ते प्रयागराज पहुंच मार्ग पर स्थिति सामान्य होने पर एक-दो दिन बाद जाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   प्रधानमंत्री ने परीक्षा पे चर्चा में मप्र के छात्रों से की बातचीत.   राज्य सरकार करेगी अंग प्रत्यारोपण, अंग दान और देह दान जैसी गतिविधियों को प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री.   महाकुम्भ में उमड़ रही भीड़ रीवा-प्रयागराज मार्ग पर लम्बे जाम में फंसे यात्री.   कांग्रेस की अपमानजनक टिप्पणी का जवाब जनता देगी : केदार कश्यप .   मोदी की पोलैंड यात्रा से आपसी रिश्ते मजबूत हुए हैंः पावेल कोवल.   बीजापुर मुठभेड़ में बलिदानी दो जवानों को दी गई श्रद्धांजलि.   बलीदानी जवानों को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि.   रायपुर में अवैध रूप से रह रहे तीन बाग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार.   बीजापुर मुठभेड़ में 11 महिला 20 पुरुष नक्सली सहित 31 नक्सलियों के शवाें की जा रही पहचान.  
प्रबुद्ध मतदाता हमारे लोकतंत्र को मजबूत बनाते हैं : राष्ट्रपति
new delhi, Enlightened voters , President

नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को कहा कि लोकतंत्र में पूर्ण आस्था के साथ-साथ मतदाताओं को यह दृढ़ संकल्प भी रखना चाहिए कि वे सभी प्रकार की संकीर्णता, भेदभाव और प्रलोभन से ऊपर उठकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रबुद्ध मतदाता हमारे लोकतंत्र को मजबूत बनाते हैं। राष्ट्रपति 

नई दिल्ली में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह  संबोधित क  


राष्ट्रपति मुर्मु ने चुनावों के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने में अनुकरणीय प्रदर्शन करने वाले राज्य और जिला अधिकारियों को सर्वश्रेष्ठ चुनावी व्यवहार पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने युवाओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र भी दिए। राष्ट्रपति ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार से “इंडिया वोट्स 2024: ए सागा ऑफ डेमोक्रेसी” पुस्तक की पहली प्रति भी प्राप्त की।


इस मौके पर राष्ट्रपति ने 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर देश के 100 करोड़ मतदाताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने हमारे लोकतंत्रात्मक गणराज्य की सेवा के 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस दौरान आयोग ने 18 लोकसभा चुनाव एवं 400 से अधिक विधानसभा चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न कराए हैं। उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि हमारा लोकतंत्र न केवल विश्व का सबसे पुराना लोकतंत्र है, बल्कि यह दुनिया का सबसे विशाल, विविधतापूर्ण, युवा, समावेशी और संवेदनशील लोकतंत्र भी है।

 

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत का लोकतंत्र आधुनिक दुनिया के लिए एक अनूठा उदाहरण है। दुनिया के कई देश हमारी चुनाव प्रणाली और प्रबंधन से सीख ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में देशभर में 10 लाख से अधिक मतदान केंद्रों पर सुरक्षाकर्मियों, पोलिंग अधिकारी तथा कर्मचारियों सहित लगभग डेढ़ करोड़ लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस चुनाव में लगभग 65 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इस संख्या की विशालता का अनुमान इस तथ्य से लगाया जा सकता है कि यूरोपियन यूनियन के 27 देशों की कुल आबादी लगभग 44 करोड़ है। उन्होंने पिछले तीन लोकसभा चुनावों में लगातार 66 प्रतिशत से अधिक मतदान के लिए चुनाव आयोग और मतदाताओं को बधाई दी।


राष्ट्रपति ने कहा कि चुनावों में हमारे समावेशी लोकतंत्र की प्रभावशाली झलक देखने को मिलती है। चुनावों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी हमारे समाज और देश के समग्र विकास का एक महत्वपूर्ण संकेत है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं, दिव्यांग मतदाताओं और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले जनजातीय मतदाताओं के लिए मतदान प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए विशेष प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह चुनाव आयोग ने समावेशी और संवेदनशील चुनाव प्रबंधन का एक अच्छा उदाहरण पेश किया है। उन्होंने कहा कि मतदान से जुड़े आदर्श और दायित्व हमारे लोकतंत्र के मुख्य आयाम हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी मतदाता शपथ से सभी नागरिकों का मार्गदर्शन हो सकता है।


उल्लेखनीय है कि 2011 से, भारत के चुनाव आयोग के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 25 जनवरी को हर साल राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इस आयोजन का उद्देश्य मतदाता की केंद्रीयता को रेखांकित करना, नागरिकों में चुनावी जागरूकता बढ़ाना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रेरित करना है।

 

MadhyaBharat 25 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.