Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
विजयसाई रेड्डी का अब राज्यसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा
new delhi, Vijaysai Reddy   Rajya Sabha membership
नई दिल्ली । राजनीतिक जीवन से संन्यास लेने की घोषणा के एक दिन बाद शनिवार को वाईएसआरसीपी के नेता वी विजयसाई रेड्डी ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
रेड्डी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, ''मैं किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूं। मैंने किसी राजनीतिक फायदे, पद या आर्थिक फायदे के लिए इस्तीफा नहीं दिया है। यह मेरा पूर्णतः निजी फैसला है। इसके लिए मुझे पर कोई दबाव या किसी का कोई प्रभाव नहीं है।''

रेड्डी ने लिखा कि वह वाईएसआरसीपी परिवार के कर्जदार हैं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया। विजयसाई ने पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की भी तारीफ की और उन्हें भी धन्यवाद दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी धन्यवाद दिया और कहा कि दोनों नेताओं ने नौ वर्षों तक संसद में उन्हें भरपूर मौके दिए, जिससे तेलुगु भाषी राज्य में उनकी पहचान बनी। अपनी भविष्य की योजनाओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे अब खेती पर ध्यान लगाएंगे।

रेड्डी को वाईएसआरसीपी के मुखिया और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी का करीबी माना जाता है। विजयसाई ने पार्टी महासचिव पद से भी इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के गठन के समय से ही विजयसाई वाईएसआरसीपी से जुड़े रहे और इस दौरान कई पदों पर रहे।

MadhyaBharat 25 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.