Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग
raipur,  heavy fire outburst ,chemical factory

रायपुर । रायपुर के तिल्दा में केमिकल फैक्ट्री में आज शनिवार काे भीषण आग लग गई है। दरअसल, तिल्दा नेवरा के औद्योगिक क्षेत्र बरतोरी में स्थित संजय केमिकल फैक्ट्री में आग लगी है। आग लगने से प्लांट में दो घंटे से भारी ब्लास्टिंग जारी है। इस घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की जा रही है।

आग की लपटें इतनी तेज है कि पूरे प्लांट को अपनी चपेट में ले लिया है। आग के साथ भारी ब्लास्ट की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई है। हालांकि अभी तक किसी जानमाल क्षति की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुक्षार संजय केमिकल प्लांट में पेंट का निर्माण किया जाता था। आग की लपटें और ब्लास्ट के कारण क्षेत्रवासियों में डर का माहौल है। नेवरा पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी गई है और मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

 

 

MadhyaBharat 25 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.