Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने 76वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
bhopal, Deputy Chief Minister , Republic Day

भोपाल । उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने इस दिन को भारतीय लोकतंत्र की आत्मा और संविधान निर्माताओं के प्रयासों की अद्वितीय उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह दिन हमें हमारे कर्तव्यों का स्मरण कराता है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके अमूल्य योगदान को नमन किया।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने शनिवार काे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक भारत को विश्व का अग्रणी राष्ट्र बनाने के विजन को साकार करने में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार समृद्धि, विकास और जनता के कल्याण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य सेवाओं के आधारभूत ढांचे के विस्तार, अत्याधुनिक उपकरणों और प्रौद्योगिकी की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा चिकित्सा एवं पैरामेडिकल स्टॉफ की नियुक्ति की जा रही है। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त किया जा रहा है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि सभी गणतंत्र दिवस की भावना को आत्मसात करें और देश एवं प्रदेश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एकजुटता, परिश्रम और सामूहिक प्रयासों से मध्यप्रदेश देश के सबसे प्रगतिशील राज्यों में अपनी पहचान बनाएगा।


 
 
MadhyaBharat 25 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.