Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पूर्व विधायक बोधराम कंवर सड़क हादसे का शिकार
korba, Former MLA Bodhram Kanwar , road accident

कोरबा । छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक बोधराम कंवर सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। यह हादसा मोरगा चौकी के केंदई गांव के पास हुआ, जब वे कुंभ मेले से वापस लौट रहे थे। शनिवार रात के करीब 3 बजे उनकी थार गाड़ी सड़क से नीचे जा उतरी। इस दौरान उनकी गाड़ी में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें से दो को गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद विधायक समेत सभी घायलों को तत्काल कटघोरा के हरी कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में बोधराम कंवर का उपचार जारी है और फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और बड़े नेता भी अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक का हाल-चाल जानने के लिए पहुंचे। बोधराम कंवर छत्तीसगढ़ के आदिवासी समुदाय के वरिष्ठ नेता माने जाते हैं, और उन्होंने सात बार विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया, लेकिन राहत की बात यह है कि पूर्व विधायक की हालत स्थिर है और उनका उपचार जारी है।

MadhyaBharat 26 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.