Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
गुवाहाटी में विस्फोट कोई हताहत नहीं
guwahati, Blast , no casualties
गुवाहाटी । गणतंत्र दिवस के मौके पर रविवार को गुवाहाटी में एक विस्फोट की घटना सामने आई है। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस टीमें जांच कर रही हैं। वहीं प्रतिबंधित संगठन उल्फा (स्व) ने विस्फोट की जिम्मेदारी ली है। 
 
जानकारी के अनुसार लालमाटी में एडीडास कंपनी के शोरूम के पास झाड़ियों में कचरे में सुबह विस्फोट हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर वशिष्ठ थाने की पुलिस और बम निरोधक दस्ता पहुंचकर जांच में जुट गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि विस्फोट बम का था या फिर कुछ और था। हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि काफी समय से विभिन्न प्रकार के फेंके गये कचरे में रसायनिक क्रिया होने के चलते विस्फोट हुआ होगा। 
इस बीच प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा-स्वाधीन) ने गुवाहाटी में हुए इस विस्फोट की जिम्मेदारी ली है। उल्फा (स्व) ने जारी एक ई-मेल में कहा, ‘‘संगठन का सशस्त्र विरोध असम के मूल निवासियों के खिलाफ नहीं है और न ही लोगों के जीवन को बाधित करने के लिए है। यह केवल सरकार और शासकों के लिए एक संदेश है।” साथ ही कहा है कि विस्फोट के जरिए अपना विरोध प्रदर्शन किया है।
 
लावारिस बैग मिलने से फैली सनसनी
विस्फोट की घटना के अलावा यहां आईएसबीटी के पास एक संदिग्ध बैग मिलने से बम की अफवाह फैल गयी। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। रिपोर्ट के मुताबिक, बैग के अंदर कोई संदिग्ध विस्फोटक चीज नहीं मिली। हालांकि इलाके की गहन जांच की गई। 


 

MadhyaBharat 26 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.