Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भाजपा ने सशक्त और दमदार प्रत्याशी मैदान में उतारे : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
raipur, BJP ,Deputy Chief Minister Arun Saw

रायपुर । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज साेमवार काे रायपुर में कहा कि, नगरीय निकाय चुनाव में टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस में सिर फुटव्वल की स्थिति है। सरेआम गाली गलौच हो रही है। साव ने कहा कि, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में आक्रोश दिख रहा है। मेहनती कार्यकर्ताओं को छलने का काम किया है। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने जनता के अधिकारों के लिए लड़ने वाली मीनल चौबे सहित अन्य को प्रत्याशी बनाया है। हमारे सभी नेता जनता के हित में काम कर रहे है।

 

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, पूरे प्रदेश में कांग्रेस की टिकट वितरण को लेकर नकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं पर कई आरोप लगाए हैं। ऐसा लग रहा है कि, कांग्रेस पहले से हार मान चुकी है। और जनता कांग्रेस को घर बैठाने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने सर्वानुमति से विचार विमर्श करके उम्मीदवारों की सूची जारी की है। हमने सभी जगह सशक्त और मजबूत प्रत्याशी चुनाव के मैदान में उतारे हैं। साव ने कहा कि, रायगढ़ में हमने चाय बेचने वाले जीवर्धन सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया है। वह चाय का ठेला लगाता है। इसी तरह हमने सरल और सहज प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है, जो हमेशा जनता के लिए उपलब्ध रहते हैं। भाजपा ने सभी वर्ग को ध्यान में रखकर प्रत्याशियों का चयन किया है। निश्चित रूप से पूरे छत्तीसगढ़ में कमल खिलेगा और निकायों में तेज गति से विकास आगे बढ़ेगा।

MadhyaBharat 27 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.