Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
भाजपा उम्मीदवाराें की घोषणा के बाद बीजापुर एवं दंतेवाड़ा में बगावत शुरु
jagdalpur, announcement,BJP candidates
जगदलपुर । छत्तीसगढ़ में भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर उम्मीदवाराें की घोषणा कर दी है। भाजपा में टिकटों का वितरण होने के बाद बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित बीजापुर एवं दंतेवाड़ा जिले के गीदम में भी कार्यकर्ताओं का विरोध और बगावत शुरू हो गया है। बीजापुर में महिला कार्य कर्ता भाजपा पार्टी हाय-हाय के नारे लगाते दिखीं,इधर, दंतेवाड़ा जिले के गीदम में भी बगावत है। अध्यक्ष पद का टिकट नहीं मिलने पर पार्टी कार्यकर्ता विनोद उर्फ टीनू साहू ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया है, आज साेमवार काे उन्हाेंने नामांकन फार्म भी ले लिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध और बगावत से उक्त दाेनाें जिले में भाजपा का राजनीतिक समीकरण बिगड़ सकता है। फिलहाल भाजपा के दिग्गज नेता सभी को मनाने में जुटे हुए हैं।
बीजापुर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का कहना है कि टिकटों का वितरण सही तरीके से नहीं हुआ है। इसी के विरोध में पार्टी कार्यालय में नारेबाजी की गई है। महिला मोर्चा ने हमारी मांगे पूरी करो और भाजपा जिला संगठन हाय-हाय के नारे लगाए हैं। महिला मोर्चा की पूजा पोंदी ने संगठन पर भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हम लोग बूथ स्तर पर झंडा उठाने तक का काम किया भाजपा के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं में से किसी काे उम्मीदवार नही बनाकर गीता सोम पुजारी को टिकट देना समझ से परे है। गीता सोम पुजारी एक बार भी पार्टी कार्यालय या किसी बैठक में शामिल नहीं हाेती थी, बावजूद इसके हमारी अनदेखी कर उन्हें उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है। यदि संगठन नाम संशोधित नहीं करती है तो हम सामूहिक रूप से पार्टी से त्यागपत्र देंगे। फिलहाल पार्टी के नेता उन्हें मनाने का प्रयास कर रहे हैं।
 
दंतेवाड़ा जिले में गीदम नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए टिकट नही मिलने से भाजपा कार्यकर्ता विनोद साहू (टीनू) बगावत पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। आज उन्हाेने गीदम नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए फॉर्म भी ले लिया है। इतना ही नही विनोद साहू ने दावा कर दिया है कि चाहे कोई भी नेता उन्हें मनाने के लिए उनके घर आए वे नहीं मानेंगे। विनोद के निर्दलीय खड़े होने से भाजपा का राजनीतिक समीकरण बिगड़ सकता है।
 
 
MadhyaBharat 27 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.