Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
बीजापुर में माओवादियों ने की ग्रामीण की हत्या
sukma, Maoists killed , villager in Bijapur

बीजापुर /सुकमा ।बीजापुर जिले के थाना थाना भैरमगढ़ क्षेत्र के ग्राम केशामुंडी में रविवार बीती देर शाम ग्रामीण भदरू सोढ़ी पिता हिडमा (उम्र 41वर्ष) की माओवादियों के द्वारा घर में घुस कर गद्दार बताते हुए कुल्हाड़ी से मार कर हत्या की गई है।जिससे आम ग्रामीणों में भय एवं दहशत है ।

आज सोमवार भैरमगढ़ थाना द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में दी गई उक्त जानकारी के अनुसार मौके पर प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन भैरमगढ़ एरिया कमेटी द्वारा जारी पर्चा बरामद हुआ है, जिसमें माओवादियों द्वारा गद्दार का साथ देने, सलवा जुड़ूम में काम करने और पार्टी की सूचना देना लिखा किया गया है।भैरमगढ़ के द्वारा शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

बीजापुर पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र यादव का कहना है कि जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान में लगातार पुलिस को मिल रही सफलता से माओवादी संगठन को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। साथ ही माओवादियों के कोर क्षेत्र में नवीन सुरक्षा कैंप के निर्माण से माओवादियों का आधार क्षेत्र सिमट रहा है। इस बात की खीझ माओवादी आम निर्दोष आदिवासी ग्रामीणों पर निकाल रहे है एवं कभी गद्दारी, कभी पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर भय का माहौल निर्मित करने के लिए आम लोगों की नृशंस हत्या कर अपने जनविरोधी, आदिवासी विरोधी, विकास विरोधी होने का परिचय दे रहे है।

 

 

MadhyaBharat 27 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.