Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में ब्रिटिश कोल्डप्ले बैंड ने मचाई धूम
ahamdabad,British Coldplay band ,Narendra Modi Stadium
अहमदाबाद | ब्रिटिश कोल्डप्ले रॉक बैंड ने गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में अपने संगीत से धूम मचा दी। इस दौरान बैंड के प्रमुख 
गायक क्रिस मार्टिन ने भारतीय क्रिक्रेट खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह के लिए गाना गाया। गायक क्रिस ने जसप्रीत बुमराह को खूबसूरत भाई बताया और मजाकिया लहजे में कहा कि उन्हें बुमराह की एक बात नापसंद है। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 26 जनवरी को अहमदाबाद में हुए कोल्डप्ले बैंड के कॉन्सर्ट में शामिल हुए। पीठ की चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे बुमराह कॉन्सर्ट में खूब मस्ती करते नजर आए।
 
इस दौरान जब ब्रिटिश कोल्डप्ले रॉक बैंड के प्रमुख गायक क्रिस मार्टिन ने दर्शकों के बीच बुमराह का नाम लिया तो प्रशंसकों का उत्साह देखते ही बनता था। रॉक बैंड के 
गायक क्रिस ने भारतीय तेज गेंदबाज के लिए कुछ पंक्तियां भी गाईं। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संगीत समारोह में ब्रिटिश रॉक बैंड ने भारतीय तेज गेंदबाज का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके लिए कुछ पंक्तियां भी गाईं। बैंड के प्रमुख गायक क्रिस ने मजाक में कहा कि हमें यह पसंद नहीं आता जब आप एक के बाद एक इंग्लैंड के विकेट लेते हैं। बैंड के प्रमुख गायक ने गाया, "ओह जसप्रीत बुमराह, मेरे भाई।" क्रिकेट जगत का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज। हमें इंग्लैंड के खिलाफ एक के बाद एक आपके द्वारा विकेट गिराते हुए देखना अच्छा नहीं लग रहा है।"
 
ब्रिटिश कोल्डप्ले रॉक बैंड ने अहमदाबाद में बुमराह के सम्मान में मंच पर अपनी हस्ताक्षरित टेस्ट जर्सी प्रदर्शित की। यह पहली बार नहीं है जब कोल्डप्ले बैंड ने भारत में अपने कॉन्सर्ट में बुमराह का जिक्र किया हो। इससे पहले मुंबई शो के दौरान बैंड ने 2024 टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की बल्लेबाजी लाइन-अप के खिलाफ बुमराह का एक वीडियो चलाया था। अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट ग्राउंड नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में कोल्डप्ले बैंड का दो दिवसीय कॉन्सर्ट करीब 1.30 लाख लोगों की मौजूदगी में हुआ। 25 और 26 जनवरी के बीच आयोजित इस कॉन्सर्ट का लाखों लोगों ने लुत्फ उठाया। कोल्डप्ले को अहमदाबाद में जो अद्भुत अनुभव हुआ, वह उन्होंने दुनिया में कहीं और पहले कभी नहीं किया था, जैसा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया। 26 जनवरी को अहमदाबाद में आयोजित संगीत समारोह में गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी मौजूद थे, जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हुए वीडियो में जसप्रीत बुमराह नजर आ रहे हैं और कोल्डप्ले बैंड के सिंगर क्रिस मार्टिन उनके ऊपर गाना गा रहे हैं। क्रिस मार्टिन बोले, बुमराह... बुमराह... ये सुनकर सब समझ जाते हैं कि किसके बारे में बात हो रही है, फिर वो कहते हैं हां मुझे याद है.. मुझे याद है.. जसप्रीत.. जसप्रीत.. हां जसप्रीत मेरे हैंडसम भाई.. क्रिकेट के हम, सबसे अच्छे गेंदबाज दुनिया में, जब आप इंग्लैंड को एक के बाद एक विकेट से ध्वस्त करते हैं, तो इसका आनंद नहीं आता।’ इस दौरान जसप्रीत बुमराह के एक्सप्रेशन देखने लायक थे। वह इतनी भीड़ में अपना नाम पुकारे जाने से खुश भी थे और शरमा भी रहे थे।
 
MadhyaBharat 27 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.