Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
अज्ञानता और राजनीतिक लाभ के लिए हो रहा यूसीसी का विरोधः उपराष्ट्रपति
new delhi, Opposition to UCC ,Vice President

नई दिल्ली । उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को कहा कि अज्ञानतावश कुछ लोग समान नागरिक संहिता की आलोचना कर रहे हैं। यूसीसी संविधान और राष्ट्र निर्माताओं का आदेश है, जिसका उद्देश्य लैंगिक समानता लाना है। लेकिन राजनीतिक लाभ के लिए कुछ लोग राष्ट्रवाद को तिलांजलि देने में समय नहीं लगाते।
उपराष्ट्रपति ने आज राज्यसभा इंटर्नशिप कार्यक्रम के प्रतिभागियों के पांचवें बैच के उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता की और उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन पोर्टल का भी उद्घाटन किया।
इस अवसर पर प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “कोई समान नागरिक संहिता लागू करने का विरोध कैसे कर सकता है? आपको संविधान सभा की बहसों का अध्ययन करना चाहिए, अध्ययन करना चाहिए कि देश की सर्वोच्च अदालत ने कितनी बार ऐसा संकेत दिया है।”
उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान को अपनाने के बाद अब जाकर ‘देव भूमि’ उत्तराखंड के माध्यम से समान नागरिक संहिता एक वास्तविकता बनी है। संविधान के अनुच्छेद 44 में कहा गया है कि देश अपने नागरिकों के लिए एक समान नागरिक संहिता बनाने का प्रयास करेगा। आज एक राज्य ने इसे किया है। उन्हें यकीन है कि वह समय दूर नहीं जब पूरे देश में समान नागरिक संहिता लागू होगी।
राष्ट्र-विरोधी आख्यानों को बेनकाब करने की अपील करते हुए उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि बहुत कम संख्या में कुछ लोग देश की संस्थाओं को बदनाम कर रहे हैं। इनका राष्ट्रवाद से बेहद कम जुड़ाव है। ऐसी परिस्थिति में इन विचारों को कुचलना होगा। उन पर प्रतिघात करना, कुठाराघात करना आज के नवयुवकों और नवयुवतियों के ऊपर सबसे बड़ा दायित्व है। उन्हें ऐसे लोगों को बेनकाब करना होगा।
अवैध प्रवासियों को गंभीर मुद्दा मानते हुए उपराष्ट्रपति ने अपेक्षा जताई है कि सरकार इस समस्या का समाधान करने में देरी नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि अवैध प्रवासी लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। वे हमारी चुनाव प्रणाली को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। वे हमारे सामाजिक सद्भाव और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए भी खतरा हैं।
उन्होंने कहा कि आज इस देश के लोगों ने पहली बार विकास का स्वाद चखा है। उनके पास घर में एक शौचालय, रसोई में गैस कनेक्शन, पाइप किया हुआ पानी, उनके लिए उपलब्ध इंटरनेट, सड़कें और हवाई संपर्क है।

MadhyaBharat 27 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.