Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भ्रष्टाचार मामले में सौरभ शर्मा को कोर्ट परिसर से लोकायुक्त पुलिस ने किया गिरफ्ता
bhopal, Lokayukta police, arrested Saurabh Sharma
भोपाल । भ्रष्टाचार के मामले में वांछित और चर्चित आरटीओ के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा को आखिरकार लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह मंगलवार को सरेंडर के आवेदन पर सुनवाई के लिए भोपाल कोर्ट पहुंचा था। लेकिन सुनवाई से पहले ही लोकायुक्त पुलिस ने कोर्ट परिसर से गिरफ्तार कर लिया। उसे पूछताछ के लिए अपने लोकायुक्त कार्यालय ले जाया गया है।

उल्लेखनीय  है कि भोपाल स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में तैनात कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), लोकायुक्त और आयकर विभाग ने छापा मारा था। तलाशी के दौरान उसके पास से 93 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मिली। इनमें कार में मिला 52 किलो सोना और 11 करोड़ कैश भी शामिल है। 

इस मामले में फरार चल रहे सौरभ शर्मा इससे पहले सोमवार को भी भोपाल की स्पेशल कोर्ट में गुपचुप तरीके से पेश हुआ था। कोर्ट ने जांच एजेंसियों से उसके आपराधिक मामले की केस डायरी के साथ मंगलवार को पेश होने के लिए कहा था। सौरभ शर्मा जैसे ही सुनवाई के लिए आज कोर्ट पहुंचा, तभी लोकायुक्त की टीम ने कोर्ट परिसर के बाहर से हिरासत में ले लिया।

लोकायुक्त महानिदेशक जयदीप प्रसाद ने कहा कि सौरभ को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। 24 घंटे के भीतर उसे कोर्ट में पेश करेंगे। सौरभ के खिलाफ जो भी मामले दर्ज हैं उनमें पूछताछ होगी। सौरभ इस दौरान कहां-कहां रहा, ये भी स्पष्ट होगा। जयदीप प्रसाद ने कहा कि एजेंसियों से सौरभ को जान का कोई खतरा नहीं होगा।

वहीं, सौरभ के वकील राकेश पाराशर का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर आज सौरभ हाजिर होने वाला था। लेकिन लोकायुक्त पुलिस ने उसे अवैध तरीके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि सौरभ ने सोमवार को कोर्ट में खुद उपस्थित होकर सरेंडर करने का आवेदन दिया था। पाराशर ने लोकायुक्त के खिलाफ कोर्ट में आवेदन लगाया है जिसमें उन्होंने कोर्ट से मांग की है कि सौरभ से की जाने वाली पूछताछ की वीडियो रिकॉर्डिंग की जानी चाहिए। पूछताछ की रिकॉर्डिंग की तीन कॉपी कोर्ट में पेश करें। एक कॉपी उनके पास, दूसरी कोर्ट और तीसरी लोकायुक्त के पास होनी चाहिए।

 

MadhyaBharat 28 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.