Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
यमुना पर सियासत तेज आआपा और भाजपा पहुंचीं चुनाव आयोग
new delhi, Politics ,Yamuna intensifies

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली में यमुना के पानी को लेकर हरियाणा सरकार पर लगाए गए आरोपों के बाद सियासत तेज हो गयी है। दोनों दलों के प्रतिनिधिमंडल ने आज इस मुद्दे पर चुनाव आयोग से मुलाकात की। दोनों दलों के नेता एक-दूसरे पर कड़े शब्दों में प्रहार भी करते रहे।


आम आदमी पार्टी का आरोप है कि हरियाणा सरकार यमुना नदी में प्रदूषित जल छोड़ रही है। इससे यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ रही है। अमोनिया की मात्रा बढ़ने से दिल्ली में जल का संकट पैदा हो सकता है। पार्टी इसको लेकर कड़े शब्दों का प्रयोग कर रही है। दूसरी ओर भाजपा इसे लोकतांत्रिक राजनीति के लिए गंभीर मुद्दा बताते हुए आआपा नेताओं पर झूठे दावे करने का आरोप लगा रही है।


भाजपा का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में चुनाव आयोग से मिला। उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान को खतरनाक बताया और कहा कि उनका गैर-जिम्मेदाराना एवं अनुचित रवैया सीधे तौर पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। वे दिल्ली की जनता के मन में डर का माहौल पैदा कर रहे हैं।


प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल रहे। सीतारमण ने आयोग से मुलाकात के बाद पत्रकारों को बताया कि भाजपा ने चुनाव आयोग के समक्ष सवाल उठाए हैं कि एक पूर्व मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री दूसरे मुख्यमंत्री पर नरसंहार के आरोप कैसे लगा सकते हैं। यह हरियाणा की जनता का अपमान है। हमने चुनाव आयोग से केजरीवाल के चुनाव-प्रचार करने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ चुनाव आयोग से मिलीं। आयोग से मुलाकात के बाद अतिशी ने कहा कि हमने दिल्ली में पानी के मुद्दे पर चुनाव आयोग से चर्चा की। हमने उन्हें बताया कि यमुना में अमोनिया विशाक्त स्तर तक पहुंच गया है। अगर इसी तरह से प्रदूषित जल दिल्ली को मिलता रहा तो जल शोधन संयंत्र काम करना बंद कर देंगे। दिल्ली की 30 प्रतिशत जनता को पानी नहीं मिलेगा। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने हमें आश्वासन दिया है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद वे दिल्ली के लोगों के हित में जरूरी कदम उठाएंगे।

MadhyaBharat 28 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.