Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मुख्यमंत्री योगी ने संगम में हुई भगदड़ पर अधिकारियों से की चर्चा
lucknow, Chief Minister Yogi, discussed with   officials

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान संगम के पास मची भगदड़ पर आज अधिकारियों से चर्चा की। समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से कहा कि प्रयागराज में श्रद्धालु जनों की भारी भीड़ है। संगम नोज में स्नान का भारी दबाव है। जो लोग जहां पर मौजूद हैं, उसी घाट पर स्नान करें। प्रशासन उनकी पूरी व्यवस्था के लिए तत्परता से लगा हुआ है। हादसे में कुछ लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया जा है। प्रधानमंत्री मोदी भोर से ही चार बार उनसे बात कर चुके हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लगभग 8 से 10 करोड़ श्रद्धालु प्रयागराज में हैं। कल भी साढ़े पांच करोड़ श्रद्धालुजनों ने महाकुंभ का स्नान किया। संगम नोज पर जाने के कारण ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न हुईं। रात 1 से 2:00 के बीच यह हादसा हुआ। अखाड़ा परिषद के स्नान को लेकर बैरीकेडिंग भी की गई थी। कुछ श्रद्धालु इसमें घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचा कर इलाज किया जा रहा है। कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हैं। लगातार प्रशासन श्रद्धालुओं को स्नान कराने के लिए लगा हुआ है। प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालु जनों के सकुशल स्नान कराने, अमृत स्नान में पूरे देश भर से आए श्रद्धालुजनों की व्यवस्था के लिए लगा है।
मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने प्रातः काल से ही चार बार फोन करके जानकारी ली है। गृहमंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल लगातार जानकारी ले रहे हैं। व्यवस्था को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की जा रही है, जिसमें मुख्य सचिव समेत गृह विभाग के महत्वपूर्ण अधिकारी मौजूद हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अखाड़ा परिषद, महामंडलेश्वरों और पूज्य संतों से हमारी खुद की वार्ता हुई है। संतों ने कहा है कि श्रद्धालु जन पहले स्नान करेंगे। उसके बाद संतजन स्नान करेंगे। आज प्रातः काल से सुबह साढ़े आठ बजे तक साढ़े तीन करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं। कई बिंदु पर श्रद्धालुजनों का अब भी दबाव है। इसलिए सभी श्रद्धालुओं से अपील है। पूज्य संतों से अपील है कि अफवाह पर कोई ध्यान न दें। संयम से स्नान करें। यह सब आयोजन उन्हीं लोगों का है। प्रशासन उनकी सेवा के लिए पूरी तत्परता से लगा हुआ है। पूरी मजबूती के साथ वहां पर हर प्रकार सहयोग करने के लिए प्रशासन जुटा है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर नकारात्मक अफवाह फैलाने का प्रयास करेगा तो उससे नुकसान हो सकता है। 15 से 20 किलोमीटर में अस्थाई घाट बनाए गए हैं। वहां पर भी लोग स्नान कर सकते हैं। यह आवश्यक नहीं है कि सभी लोग संगम पर ही स्नान करें। उसमें बच्चे हैं, बुजुर्ग हैं और सांस की बीमारी वाले तमाम ऐसे श्रद्धालु हैं जिन्हें पूरी सावधानी बरतनी चाहिए। सभी गंगा जी के घाट हैं। उन्हें वहीं पर स्नान कर लेना चाहिए। जहां पर वह मौजूद हैं। संगम में स्नान का बहुत ज्यादा दबाव है।

MadhyaBharat 29 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.