Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत और जापान के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंध हुए प्रगाढ़ : मुख्यमंत्री यादव
bhopal, Economic and cultural ,Chief Minister Yadav

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत और जापान के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंध तेजी से प्रगाढ़ हो रहे हैं। मध्य प्रदेश इस साझेदारी को सुदृढ़ करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा। जापान की कंपनियां नई तकनीकों के साथ प्रदेश में निवेश करेंगी, जिससे प्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी। मुख्यमंत्री यादव ने जापान दौरे के दूसरे दिन बुधवार को टोक्यो स्थित सेंसोजी मंदिर में भगवान बुद्ध के दर्शन किए और यात्रा के अपने अनुभव साझा किए। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी संदीप कपूर ने दी।
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए विदेश मंत्री, जापानी निवेशकों, जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन, केडानरेन संस्था के अध्यक्ष तथा कई निजी निवेशकों से सार्थक चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि जापान की उन्नत तकनीक और औद्योगिक विशेषज्ञता से मध्यप्रदेश के औद्योगिक, आईटी, हेल्थ और एजुकेशन सेक्टर में नई संभावनाएं विकसित की जा रही हैं। युवाओं के स्किल डेवलपमेंट से रोजगार के अवसर और औद्योगिक विकास में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए भी काम किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री यादव ने बौद्ध धर्म के वैश्विक प्रभाव और जापान की सांस्कृतिक धरोहर का उल्लेख करते हुए कहा कि महात्मा बुद्ध ने अहिंसा और आध्यात्मिक जीवन से संपूर्ण विश्व को प्रेरित किया। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि गौतम बुद्ध भगवान विष्णु के अवतार के रूप में पूजनीय हैं और यह भारत के लिए गौरव का विषय है। भगवान बुद्ध के विचार एशियाई देशों के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक एकता के सूत्रधार हैं। उन्होंने कहा कि जापान यात्रा का उद्देश्य केवल निवेश तक सीमित नहीं है बल्कि जापान की समृद्ध संस्कृति और बौद्ध धर्म के प्रति सम्मान प्रकट करना भी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आशा व्यक्त की कि भारत और जापान की यह साझेदारी नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी। महात्मा बुद्ध के आशीर्वाद से दोनों देश प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ेंगे।

MadhyaBharat 29 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.