Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सीहोर में जयश्री गायत्री फूड्स फैक्ट्री पर ईडी का छापा
bhopal,ED raids, Jayshree Gayatri Foods factory
भोपाल । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मध्य प्रदेश के सीहोर में बुधवार सुबह जयश्री गायत्री फूड्य पनीर फैक्ट्री पर छापा मार कार्रवाई की गई है। ईडी की टीम ने सुबह करीब 10:15 बजे केंद्रीय पुलिस रिजर्व बल (सीआरपीएफ) के साथ पहुंचकर सीहोर-रातीबड़ भोपाल मार्ग पर ग्राम पिपलिया मीरा स्थित जयश्री गायत्री पनीर फैक्ट्री पर दबिश देकर जांच शुरू की है। सीहोर में फैक्ट्री संचालक के घर पर भी ईडी की कार्रवाई जारी है। यहां पर सीसीएफ के जवान भी तैनात किए गए हैं।


जानकारी के मुताबिक, जय श्री गायत्री पनीर फैक्ट्री में पनीर एवं कई प्रकार की खाद्य सामग्री बनाई जाती है। यहां करीब सात-आठ कार से पहुंची 15 सदस्यीय टीम जांच-पड़ताल में जुटी है। साथ में केंद्रीय पुलिस रिजर्व बल सुरक्षा में तैनात है। फैक्ट्री के मुरैना और भोपाल स्थित कार्यालयों पर भी एक साथ कार्रवाई की जा रही है। जय श्री गायत्री पनीर फैक्ट्री प्रबंधक के मूल निवास मुरैना के घर में ताले तोड़कर ईडी जांच कर रही है। सीहोर के जंगली अहाता क्षेत्र में स्थित पारस विहार फेस टू में भी सीआरपीएफ और ईडी की टीम सर्चिग के लिए पहुंची है। ईडी की टीम सभी जगह जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।


ईडी ने इस छापामार कार्रवाई के बारे में स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी है। नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत ने बताया कि सीहोर पुलिस का सहयोग जांच टीम द्वारा नहीं लिया गया है। सीहोर पुलिस को अधिकृत तौर पर कोई जानकारी नहीं है। संभवत भोपाल से ही पुलिस यहां ईडी टीम के साथ आई होगी। पूरी कार्रवाई को अत्यंत गोपनीय रखा गया है। फैक्ट्री प्रबंधन या किसी आधिकारिक सूत्र की ओर से अभी तक कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। फैक्ट्री के बाहर तैनात पुलिस भी कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी साझा करने से बच रही है। बाहर से बुलाई गई पुलिस टीम के साथ सीआरपीएफ के जवान मौके पर मौजूद हैं।
MadhyaBharat 29 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.