Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने यमुना का पानी पीया
new delhi, Haryana

नई दिल्ली । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुना के पानी में जहर मिलाने के आम आदमी पार्टी (आआपा) के दावों को खारिज करते हुए बुधवार को दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर यमुना नदी का पानी पीया। उन्होंने कहा कि हरियाणा से यमुना में आने वाले पानी में नहीं बल्कि आआपा के नेताओं के दिमाग में जहर भरा हुआ है।
आआपा के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने हरियाणा पर यमुना में जहरीला पानी भेजने का आरोप लगाया था। ऐसे में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर दाहिसरा गांव के पास यमुना नदी के घाट का दौरा किया। यमुना नदी हरियाणा के दहिसरा गांव के समीप से दिल्ली में प्रवेश करती है।
इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बेझिझक होकर यमुना के पवित्र जल का आचमन और यमुना नदी में पूजन किया।
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि दिल्ली के आआपा वाले अपनी नाकामियों के लिए हमेशा हरियाणावासियों को ही कोसते हैं। उन्होंने कहा कि झूठ बोलना केजरीवाल की पुरानी फ़ितरत है। केजरीवाल पिछले 10 साल में काम करने की बजाय लोगों को झूठ बोलकर डरा रहे हैं।
मुख्यमंत्री सैनी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा लिए गए सैंपल की रिपोर्ट भी दिखाकर केजरीवाल के झूठ की पोल खोली। पिछले चार सैंपल की जांच रिपोर्ट में हरियाणा की सीमा पर यमुना का जल मानकों पर पूरी तरह खरा उतरा है। नायब सिंह सैनी ने केजरीवाल से झूठे बयान के लिए दिल्ली और हरियाणा के लोगों से माफ़ी मांगने की मांग की है। सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यमुना की सफाई व इससे सम्बंधित कार्यों को लेकर साढ़े आठ हजार करोड़ रुपये दिल्ली को दिए लेकिन केजरीवाल के पास इस बजट का कोई हिसाब किताब नहीं है।
वहीं आतिशी के हरियाणा द्वारा दिल्ली वालों को जहरीला पानी भेजे जाने के बयान पर पलटवार करते हुए सैनी ने कहा कि आप-दा की खड़ाऊं मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना जी, पल्ला गांव के यमुना तट पर आपका स्वागत है। हरियाणा से दिल्ली आने वाले पानी में तो ज़हर नहीं है लेकिन आप लोगों के दिमाग में जहर जरूर भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि कभी पानी की कमी के लिए, कभी पराली के धुएं के लिए तो कभी अपनी तमाम विफलताओं के लिए हमेशा आप हरियाणावासियों को ही कोसती रहती हैं।

 

 

MadhyaBharat 29 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.