Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ में मप्र के छतरपुर की महिला की मौत
chhatarpur,   woman from Chhatarpur, MP died
छतरपुर । प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना में मध्य प्रदेश के छतरपुर की एक महिला की मौत हुई है, जबकि उनकी बेटी घायल हुई है, जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं भगदड़ की घटना के बाद से ग्वालियर के भितरवार निवासी दंपत्ति लापता हैं।
 
छतरपुर जिले के बक्सवाहा तहसीलदार भारत पांडे ने बताया कि भगदड़ में सुनवाहा गांव की हुकुम लोधी (45) की मौत हुई है और उनकी बेटी दीपा लोधी (19) घायल है। मां-बेटी बक्सवाहा के आसपास के गांव के 15 लोगों के साथ 27 जनवरी को प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) गई थीं।
 
इसके अलावा ग्वालियर के भितरवार से प्रयागराज महाकुंभ में गए भितरवार के हरि साहू और उनकी पत्नी शकुंतला साहू लापता हो गए हैं। हरि साहू के बेटे राहुल ने बताया कि माता–पिता 27 जनवरी को गए थे। मंगलवार शाम 5 बजे बात हुई थी। उन्होंने सुबह स्नान करने की बात कही थी। दोपहर करीब 11 बजे पिछोर के रहने वाले परिचित ने फोन पर भगदड़ की सूचना दी थी। परिचित ने माताजी के बिछड़ने की बात कही थी। पिताजी को कॉल किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला। प्रयागराज की हेल्पलाइन पर भी संपर्क की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
 
विपक्ष हमेशा चूक होने का इंतजार करता हैः मंत्री राकेश सिंह
प्रयागराज में भगदड़ की घटना को लेकर विपक्ष उत्तर प्रदेश सरकार पर आरोप लगा रहा है कि वह वीआईपी की सेवा में लगी रही और इस हादसे की घटना के लिए जिम्मेदार है। मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि यह निश्चित रूप से एक दुखद घटना है और हम मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह दुखद है कि ऐसे लोग, जो हमेशा चूक का इंतजार करते हैं, जब कोई घटना होती है तो वे राजनीति करने लगते हैं।
 
विपक्ष का काम हिंदुत्व का विरोध करनाः विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने महाकुंभ में भगदड़ को लेकर विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि ये वो लोग हैं, जो सनातन का हमेशा से विरोध करते आए हैं। दुनिया के सबसे बड़े आयोजन में हुई दुर्घटना में जान गंवाने वाले भाई-बहनों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। यदि कोई दुर्घटना हुई है तो प्रधानमंत्री से लेकर हम सब व्यवस्थाओं में लगे हैं। विपक्ष का इस तरह आरोप-प्रत्यारोप करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

रीवा में लगा 25 किलोमीटर लंबा जाम
कुंभ में भीड़ और न बढ़े, इसलिए उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे जिलों में श्रद्धालुओं को रोक दिया गया है। प्रयागराज से करीब 250 किलोमीटर दूर ही वाहनों का प्रवेश दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। मप्र के श्रद्धालुओं को रीवा जिले के चाकघाट के पास रोका गया है।
रीवा एसडीओपी उदित मिश्रा ने बताया कि अभी सिर्फ रीवा की तरफ जाने वाला ट्रैफिक क्लियर है। प्रयागराज साइड जाने वाले वाहन रोके गए हैं। झिरिया टोल प्लाजा, चाकघाट से उत्तर प्रदेश बॉर्डर तक वाहनों की कतार लगी है। करीब 25 किलोमीटर तक जाम है।  

श्रद्धालुओं की कार टैंकर से टकराई, चार घायल
इधर, कटनी में प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार टैंकर से टकरा गई। कार सवार चार लोग घायल हो गए। टैंकर में पेट्रोल भरा था। हादसा बुधवार दोपहर सतना-जबलपुर हाइवे स्थित कुठला थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर ओवर ब्रिज पर हुआ। हैदराबाद निवासी प्रवीणा, आरिफ खान, नागरानी और शारदा घायल हैं। इन्हें कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
MadhyaBharat 29 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.