Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पन्‍ना जेके सीमेंट प्‍लांट में निर्माणाधीन छत का स्लैब गिरने से 4 मजदूरों की मौत
panna, 4 workers died,roof slab
पन्‍ना/भोपाल । मध्‍य प्रदेश के पन्‍ना जिले में गुरुवार सुबह जेके सीमेंट प्लांट में निर्माणाधीन हिस्से में छत की स्लैब गिरने से 4 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि हादसे में 15 मजदूर घायल हुए हैं। प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने घायलों का रेस्क्यू कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि मृतकों के शव निकाल कर उन्हें पोस्टमार्टम हाउस पन्ना पहुंचाया गया है। कमिश्नर वीरेंद्र सिंह रावत ने इसकी पुष्टि की है। 

घटनास्थल पर पहुंचे कमिश्नर वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि घटना में 4 लोगों की मौत हुई है। उनके शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गये हैं। रावत ने 15 मजदूर घायल होने की पुष्टि भी की है। डीआईजी ललित शाक्यवार ने बताया कि चार मृतकों में तीन बिहार के रहने वाले हैं और एक पन्ना जिले के सिमरिया का रहने वाला है। मृतकों में अंसार आलम (उम्र 34 वर्ष) निवासी पूर्णिया बिहार, मसूद (उम्र 36 वर्ष) पिता नसरूदीन, निवासी पूर्णिया बिहार, रोहित खरे (उम्र 32 वर्ष), निवासी सिमरिया पन्ना, मुस्फिर (उम्र 36 वर्ष), निवासी पूर्णिया बिहार शामिल हैं।

निर्माणाधीन बिल्डिंग पांच मंजिला है। घटना के वक्‍त करीब 100 से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे। ये सभी यूपी, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश के जिलों के रहने वाले हैं। प्लांट का दौरा कर लौटे अधिकारियों ने बताया कि मृतकों को प्लांट प्रबंधन की तरफ से 18-18 लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं, जब तक घायल मजदूर पूर्ण रूप से स्वस्थ्य नहीं हो जाते तब तक प्रबंधन की तरफ से इलाज करवाया जाएगा। सभी को पूरी सेलरी भी दी जाएगी। हादसे को लेकर प्रशासन की तरफ से जांच टीम बनाई गई हैं जो यहां पर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर पर कार्रवाई की जाएगी।

एसपी साईं कृष्ण एस थोटा ने बताया कि पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में लगी है। कई घायल मजदूरों को नजदीकी कटनी जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, मलबे में दबे अन्‍य मजदूरों को निकालने की कोशिश की जा रही है।

पन्ना हादसे पर खजुराहो सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि घटना के विषय में जिला प्रशासन से बात की गई है। हादसे में तत्काल सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। घायलों को समुचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को व्यवस्था करने को कहा गया है।
MadhyaBharat 30 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.