Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मुख्यमंत्री माेहन यादव ने जापान के कोबे में सिस्मेक्स कारपोरेशन सॉल्यूशन सेंटर का किया दौरा
bhopal, Chief Minister,visited Sysmex Corporation
भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन दिनों जापान के चार दिवसीय यात्रा पर हैं। उन्होंने अपने जापान दौरे के तीसरे दिन गुरुवार को कोबे स्थित सिस्मेक्स कारपोरेशन सॉल्यूशन सेंटर का दौरा कर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मेडिकल टेक्नोलॉजी और जीवन विज्ञान क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर गहन चर्चा की। सिस्मेक्स सॉल्यूशन वैश्विक डायग्नोस्टिक टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी है, उन्नत चिकित्सा अनुसंधान और हेल्थकेयर नवाचार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए प्रसिद्ध है। यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी बबीता मिश्रा ने दी।
 
जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी बबीता ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिस्मेक्स सॉल्यूशन सेंटर के निर्माण और अनुसंधान केन्द्र का दौरा कर कंपनी की अत्यधुनिक मेडिकल डिवाइस निर्माण तकनीक का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने सिस्मेक्स के अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में हेल्थकेयर और मेडिकल टेक्नोलॉजी क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार इस क्षेत्र के सशक्तीकरण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध होकर सिस्मेक्स जैसी कंपनियों के साथ दीर्घकालिक साझेदारी के लिए तैयार है।
 
मुख्यमंत्री ने सिस्मेक्स को मध्य प्रदेश में निवेश के लिये आमंत्रित करते हुए कहा कि राज्य सरकार उज्जैन के समीप एक मेडिकल डिवाइस पार्क स्थापित कर रही है, जिसमें विश्वस्तरीय आधारभूत सुविधाएं और विशेष वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश पहले से ही फार्मास्युटिकल सेक्टर में एक मजबूत स्थिति रखता है, जिससे मेडिकल डिवाइस उद्योग के लिए अनेक अवसर उपलब्ध हैं। प्रदेश में 275 से अधिक फार्मा इकाइयां कार्यरत हैं और यहां से 160 से अधिक देशों को फार्मा उत्पादों का निर्यात किया जाता है।
 
उन्होंने सिस्मेक्स को आमंत्रित करते हुए कहा कि उज्जैन में स्थापित हो रहे मेडिकल डिवाइस पार्क में अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और अनुसंधान केंद्र स्थापित किए जा सकते हैं। इस केंद्र में भारत के लिए नए और उन्नत मेडिकल उपकरणों पर अनुसंधान किया जा सकता है और जापानी विशेषज्ञ भारतीय इंजीनियरों और तकनीशियनों को प्रशिक्षण प्रदान कर सकते हैं। राज्य सरकार नई तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे एआई-संचालित मेडिकल टेस्ट, डिजिटल हेल्थ सेवाएं और मोबाइल हेल्थ यूनिट जैसी सुविधाएं विकसित की जा सकें।
 
ने यह भी बताया कि मध्य प्रदेश का देश के केन्द्र में स्थित होना निवेशकों के लिए फायदेमंद है। यहां से पूरे भारत में मेडिकल उपकरणों की आपूर्ति आसानी से की जा सकती है और वैश्विक स्तर पर निर्यात को भी प्रोत्साहित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार निवेशकों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी, जिसमें बेहतर आधारभूत सुविधाएं, टैक्स में विशेष रियायतें और उद्योगों को अनुकूल माहौल उपलब्ध कराना शामिल है।
 
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने सिस्मेक्स के अधिकारियों को आगामी 24-25 फरवरी को भोपाल में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आमंत्रण भी दिया और कहा कि इस मंच पर कंपनी को निवेश से जुड़ी विस्तृत जानकारी और संभावनाओं पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने सिस्मेक्स के प्रतिनिधियों को मध्य प्रदेश के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व वाले स्थलों जैसे सांची का दौरा करने का निमंत्रण भी दिया, जिससे वे राज्य की समृद्ध विरासत और संभावनाओं को करीब से समझ सकें।
 
मध्य प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टमेंट के लिए है बेस्ट डेस्टिनेशन : मुख्यमंत्री 
इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जापान यात्रा के तीसरे दिन कोबे शहर के इंडिया क्लब में उद्योगपतियों से मिलकर मध्य प्रदेश में निवेश संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, ग्लोबल इन्वेस्टमेंट का बेस्ट डेस्टिनेशन बन गया है। यहां विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं और निवेशकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में हीरे और सोने की प्रचुरता के साथ ही समृद्ध वन्यजीव, प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत मेल है। मध्य प्रदेश में हो रही क्षेत्रीय कॉन्क्लेव की सफलता के बाद ग्लोबल, इन्वेस्टर्स समिट ने दुनिया के शीर्ष निवेशकों को मध्य प्रदेश की ओर आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि जापानी व्यवसायियों की मध्य प्रदेश में विशेष रुचि है, जो औद्योगिक सहयोग और आर्थिक साझेदारी को और अधिक मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में निवेश के साथ पर्यटन के क्षेत्र में भी असीम संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कोबे में उद्योगपति भवन झावेरी और सागर रोहेरा को चंदेरी पेंटिंग्स भेंट की।
MadhyaBharat 30 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.