Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सिवनी सीएमओ के छिंदवाड़ा स्थित घर समेत अन्य ठिकानों पर ईओडब्लू का छापा
chindwara, EOW raids ,Seoni CMO
छिंदवाड़ा । मध्य प्रदेश में सिवनी नगर पालिका की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीएमओ) और बालाघाट की प्रभारी दिशा डेहरिया के नागपुर रोड स्थित आवास पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की टीम ने गुरुवार सुबह छापा मार कार्रवाई शुरू की है। छिंदवाड़ा के अलावा उनके सिवनी और बालाघाट के घर पर भी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल, सिवनी सीएमओ के ठिकानों पर सर्चिंग जारी है।
 
दिशा डेहरिया वर्तमान में सिवनी नगर पालिका में सीएमओ के पद पर पदस्थ हैं। इसके अतिरिक्त उनके पास बालाघाट नगरपालिका का भी प्रभार है। वह भ्रष्टाचार को लेकर काफी सुर्खियों में रही हैं। अधिकारियों की सांठगांठ से बाबू का पद रहते हुए उन्होंने सीएमओ का पद हासिल किया था। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायतें ईओडब्ल्यू को मिली थी। इसी आधार पर ईओडब्ल्यू जबलपुर की अलग-अलग टीमों ने उनके ठिकानों पर दबिश दी है।
 
डीएसपी स्वर्णजीत सिंह धामी के नेतृत्व में जबलपुर से आई ईओडब्ल्यू की टीम ने सुबह 6:30 बजे भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सीएमओ के छिंदवाड़ा स्थित आवास पर जांच शुरू की है। सुरक्षा कारणों से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित मकान के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है और किसी को भी परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। ईओडब्ल्यू की 12 लोगों की टीम सर्चिंग कर रही है। वहीं दूसरी टीम दिशा डेहरिया को सिवनी और वारासिवनी (बालाघाट) में कार्रवाई कर रही है।
 
ईओडब्ल्यू डीएसपी धामी ने बताया कि अभी जांच जारी है। जांच के बाद पूरी जानकारी निकलकर सामने आएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही विस्तृत जानकारी मीडिया के साथ साझा की जाएगी।
 
MadhyaBharat 30 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.