Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
आआपा का मतलब है झूठ फरेब और धोखाः अमित शाह
new delhi, AAP means lies, deception and deception

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा के चुनावी रण में गुरुवार को रोहिणी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आआपा) ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया, यमुना नदी में जहर फैलाने का झूठ फैला रही है। उन्होंने कहा कि आआपा का मतलब है- झूठ, फरेब और धोखा। 5 फरवरी को मतदान कर आप-दा को हटाना है, भाजपा को जिताना है। आप-दा को हटाने का मतलब है- 10 साल के कुशासन का जवाब देना। 5 फरवरी को दिल्ली वालों के पास केजरीवाल की 'आप-दा' से मुक्त होने का बड़ा मौका है।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद हर महीने 5 तारीख से पहले हर माता-बहन को 2,500 रुपये सीधे उनके बैंक खाते में देने का काम करेंगे। हर गर्भवती महिला को हमारी सरकार 21,000 रुपये देगी। 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर मिलेगा और दीपावली एवं होली में एक-एक सिलेंडर मुफ्त मिलेगा। अमित शाह ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल को अपनी हार का अंदाजा लग गया है इसलिए हल्की राजनीति कर रहे हैं। केजरीवाल ने यमुना को प्रदूषित करके, प्रदूषित पानी पीने के लिए दिल्ली को मजबूर किया है और पानी के शुद्धिकरण, सड़कों की सफाई और जल बोर्ड के स्वच्छ पानी देने के सारे पैसे आआपा के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिए। ये कहते हैं कि भाजपा वालों ने दिल्ली वालों को परेशान करने के लिए हरियाणा से यमुना के जल में जहर मिलाया। उन्होंने केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा कि कौन-सा जहर मिलाया, कौन-सी लेबोरेटरी में आपने टेस्ट कराया, उसका नाम बताएं।

 

अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि वे यमुना के पानी को लंदन की थेम्स नदी जैसा बना देंगे, उसमें डुबकी लगाएंगे। केजरीवाल ने आज तक आपने डुबकी क्यों नहीं लगाई? इन्होंने कहा था कि अस्पताल के कमरे दोगुना करेंगे। कमरा तो एक भी नहीं बढ़ा लेकिन इन्होंने दिल्ली वालों का 5 लाख तक का फ्री इलाज भी (जो मोदी जी देते हैं) रोकने का काम किया। उन्होंने दिल्ली के मतदाताओं से इस बार भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि पहली कैबिनेट में दिल्ली वालों का 10 लाख तक का ऑपरेशन सहित मुफ्त इलाज करवाने का काम भाजपा करेगी।

MadhyaBharat 30 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.