Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
यमुना मुद्दे पर केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को घेरा
new delhi, Kejriwal surrounded , Chief Election Commissioner

नई दिल्ली । चुनाव आयोग से दूसरा नोटिस मिलने के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सीधा-सीधा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि राजीव कुमार को राजनीति में आना चाहिए और चुनाव लड़ना चाहिए। वे रिटायरमेंट के बाद नौकरी पाने के लिए ऐसा कर रहे हैं।
एक सवाल के जवाब में पत्रकार वार्ता के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आयोग का जितना ‘कबाड़ा’ किया है उतना किसी ने नहीं किया। अगर उन्हें राजनीति करनी है तो वह चुनाव लड़ें। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि वे 18 फरवरी को रिटायर होने के बाद नौकरी पाने के लिए इस तरह का काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में पार्टी नेता अमोनिया की 7पीपीएम मात्रा वाले पानी की बोतल लेकर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पास जाएंगे। अगर उन्हें पानी जहरीला नहीं लगता तो उन्हें इसे पीकर दिखाना चाहिए।
जल के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर नौटंकी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी पल्ला जाकर एक घूंट पानी नहीं पी सके। ये लोग दिल्ली के लोगों को जहरीला पानी पिलाना चाहते हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक बार फिर कहा कि वह दिल्ली वालों को जहरीला पानी नहीं पीने देंगे। दिल्ली में अमोनिया की उच्च मात्रा वाला पानी भेजा जा रहा है। ये लोग दिल्ली के लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करना चाहते हैं और उन्हें धमकी दे रहे हैं कि जेल भेज देंगे।
उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के यमुना का पानी जहरीला करने के मामले में मिले जवाब से संतुष्ट नहीं है। आयोग ने एक बार फिर उन्हें कल सुबह 11:00 बजे तक का समय दिया है कि वह अपने बयान से संबंधित दावे की पुष्टि के लिए सबूत पेश करें। केजरीवाल ने कहा था कि हरियाणा की सरकार दिल्ली में ‘जेनोसाइड’ के उद्देश्य से ‘यमुना के पानी को जहरीला’ कर रही है।

MadhyaBharat 30 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.