Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
अवैध बांग्लादेशीयों-रोहिंग्या पर होगी कानून सम्मत कार्रवाई : उप मुख्यमंत्री साव
raipur, Legal action , Deputy Chief Minister Saw

रायपुर । छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज गुरुवार काे रायपुर निवास में कहा कि, रायपुर में अवैध तरीके से निवासरत लोगों के चलते कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थित निर्मित हो रही है। प्रदेश में अन्य प्रकार की समस्याएं इनके कारण होती है। ये आम लोगों के लिए खतरा है। ये लोग कानून व्यवस्था के लिए खतरा है। इन अवैध लोगों की कोई आइडेंटिटी नहीं है ये कहा से, कौन है। इन सब बातों पर प्रशासन ने ध्यान देकर गंभीरता बरती है। और जो भी अवैध रूप से रह रहे होंगे उन पर निश्चित ही कार्रवाई होनी चाहिए।

उप मुख्यमंत्री ने हिंदू-मुस्लिम के सवाल पर कहा कि, ये कांग्रेस का रटा रटाया आरोप है। बांग्लादेशी और रोहिंग्या के खिलाफ लंबे समय से कार्रवाई चल रही है। हर चीज को चुनाव से जोड़कर देखना कांग्रेस की आदत हो गई है। जबकि ये कानून व्यवस्था, राज्य और आम लोगों की सुरक्षा का मामला है। प्रशासन बांग्लादेशी और रोहिंग्या पर कार्रवाई कर रही है। यहां अवैध तरीके से रह रहे होंगे तो निश्चित ही कानून सम्मत कार्रवाई होगी।

झूठे वादे के सवाल पर पलटवार करते हुए साव ने कहा कि, राहुल गांधी की झूठी बातों और वादों का प्रमाण छत्तीसगढ़ के 3 करोड़ जनता ने बार - बार दिया है। उन्होंने 2018 के छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव में झूठा वादा किया था, उसे पूरे देश ने देखा है। वास्तविता यह है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति भारत ही नहीं, विश्व में विश्वनीयता है। वहीं कांग्रेस तो समाप्ति को ओर जा रही है।
आप नेता अरविंद केजरीवाल के यमुना के जल को जहरीली बनाने के आरोप पर कहा कि, हरियाणा के मुख्यमंत्री खुद यमुना के जल को पिया, इससे अच्छा प्रमाण और कुछ नहीं हो सकता है कि वे झूठ बोल रहे हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के लोग एक हो जाते हैं और कभी एक दूसरे के खिलाफ बोलते हैं। इनकी विश्वसनीयता समाप्त हो गई है। ये झूठे है यह भी प्रमाणित हो गया है।
उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, रायपुर प्रदेश की राजधानी है और यहां कैसे कांग्रेस प्रत्याशी होने चाहिए। जनता उन्हें जाने तो वह कौन है, वह अबतक क्या किया और आगे क्या करेंगे। एक राजनैतिक कार्यकर्ता मैदान में उतरे। महिला विरोधी कौन है यह कई बार प्रमाणित हुआ है। जिनके कार्यालय में राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरक्षित ना, वह हमें महिला अपमान का पाठ ना पढ़ाएं। वास्तव में महिला विरोधी कांग्रेस है।

MadhyaBharat 30 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.