Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
सुकमा में 52 लाख रुपये के इनामी नाै नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
sukma, Nine Naxalites , surrendered

सुकमा । छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सली संगठन सक्रिय में पीएलजीए बटालियन नंबर 01 में सक्रिय दाे नक्सली दम्पति सहित नाै हार्डकोर नक्सलियों ने गुरुवार काे आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित नक्सलियों पर छग शासन ने 52 लाख रुपये इनाम घोषित है। आत्मसमर्पित दाे पुरुष और चार महिला नक्सली पर आठ-आठ लाख, एक महिला पर दाे लाख, दाे महिला नक्सलियाें पर एक-एक लाख कुल 52 लाख रुपये का इनाम घोषित है।

 

एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की “छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन पुनर्वास नीति" एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे “नियद नेल्ला नार" योजना से प्रभावित होकर तथा अति संवेदनश अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव से नक्सली संगठन में दाे नक्सली दम्पति सहित कुल नाै नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।


आत्मसमर्पित नक्सली 30 वर्षीय कलमू मंगडू (पीएलजीए बटालियन नंबर कम्पनी नंबर 02 सेक्शन “ए” का डिप्टी कमाण्डर, पीपीसीएम, इनामी आठ लाख) निवासी मोरप ज़ोन्नापारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा, 25 वर्षीय महिला माड़वी पत्नी कलमू मंगडू (दक्षिण बस्तर बटालियन नम्बर 01 कम नम्बर 02 (बी) सेक्शन पार्टी सदस्या, इनामी आठ लाख) निवासी दोरामंगू थाना कोंटा जिला सुकमा,  22 वर्षीय समीर उर्फ मिड़ियम सुक्का (पीएलजीए बटालियन नंबर 01 हेड क्वार्टर (कम्पनी नंबर 03) कम्युनिकेशन : कमाण्डर/पीपीसीएम इनामी आठ लाख) निवासी ताड़मेटला गोंडेपारा थाना चिंतागुफा जिला सुकमा, 20 वर्षीय महिला रजनी उर्फ राजे उर्फ बीड़े माड़वी पत्नी समीर उर्फ मिड़ियम सुक्का (बटालियन हेड क्वार्टर प्ला सेक्शन ‘“ए“ सदस्या इनामी आठ लाख) जाति मुरिया निवासी कोंगोड़ीपारा बड़ेसट्टी थाना फुलबगडी जिला सुकमा, 18 वर्षीय महिला शांति कवासी (बटालियन नं0 01 कम्पनी नंबर 02 सेक्शन “बी” की पार्टी सदस्या इनामी आठ, निवासी मड़पेदुलेड़ थाना चिंतागुफा जिला सुकमा, 25 वर्षीय महिला मड़कम सोमड़ी (प्लाटून नं0 08 की पीपीसीएम, इनामी 08 लाख) 25 वर्ष निवासी मड़पेदुलेड़ थाना चिंतागुफा जिला सुकमा, 22 वर्षीय महिला नुप्पो नरसी (पामेड़ एलओएस पार्टी सदस्या, इनामी एक लाख) मड़पेदुलेड़ थाना चिंतागुफा जिला सुकमा, 21 वर्षीय महिला मड़कम हिड़मे (दक्षिण बस्तर डिवीजन कृषि टीम सदस्या, इनामी एक लाख) मड़पेदुलेड़ थाना चिंतागुफा जिला सुकमा, 50 वर्षीय महिला नुप्पो हुँगी(सुरपनगुड़ा आरपीसी केएएमएस अध्यक्षा, इनामी एक लाख) निवासी सुरपनगुड़ा थाना चिंतलनार जिला सुकमा के द्वारा नक्सल संगठन को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला सुकमा में किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, अनामी शरण द्वितीय कमान अधिकारी 02 वाहिनी सीआरपीएफ, एएसपी अभिषेक वर्मा, एएसपी अभिषेक महेश्वरी, एसडीओपी परमेश्वर तिलकवार के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया है।

नक्सली मंगडू, माड़वी बुधरी को आत्मसमर्पण के लिए प्रोत्साहित कराने में डीआरजी टीम सुकमा, नक्सली समीर उर्फ मिडियम सुक्का रंजनी उर्फ राजे को आत्मसमर्पण के लिए प्रोत्साहित कराने में नक्सल सेल सूचना शाखा, नक्सली शांति कवासी, मड़कम सोमड़ी, नुप्पो नरसी, मड़कम हिड़मे को आत्मसमर्पण काे प्रोत्साहित कराने में द्वितीय वाहिनी सीआरपीएफ सूचना शाखा और नक्सली नुप्पो हुंगी को आत्मसमर्पण को प्रोत्साहित कराने में 204 वाहिनी कोबरा सूचना शाखा के कार्मिकों का विशेष प्रयास रहा। सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को “छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति" के तहत सहायता 25- 25 हजार के मान से प्रत्येक को प्रोत्साहन राशि सहित अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगे।

MadhyaBharat 30 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.