Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
दिल्ली को ‘तकरार’ वाली नहीं बल्कि ‘तालमेल’ वाली सरकार चाहिए : प्रधानमंत्री
new delhi,   government of

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी पर केंद्र और पड़ोसी राज्यों से झगड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली को ‘तकरार’ वाली नहीं बल्कि ‘तालमेल’ वाली सरकार चाहिए। इससे दिल्लीवासियों की समस्याओं का मिलजुलकर समाधान होगा। दिल्ली को ‘लूट और झूठ’ की आपदा से मुक्त कराना है।
प्रधानमंत्री मोदी ने आज द्वारका में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली को डबल इंजन वाली सरकार चाहिए। दिल्लीवासियों ने उन्हें प्रधानमंत्री बनाकर बार-बार देश की सेवा करने का अवसर दिया है। अब उनकी अपील है की डबल इंजन की सरकार बनाकर दिल्ली की भी सेवा का मौका दें। वे आश्वासन देते हैं कि दिल्ली के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों में आम आदमी पार्टी ने केवल लड़ाई झगड़ा ही किया है। केंद्र से लेकर हरियाणा और उत्तर प्रदेश से झगड़ते हैं। वे केंद्र सरकार की योजनाएं लागू नहीं होने देते हैं। अगर आम आदमी पार्टी राज्य में सरकार में रही तो दिल्ली विकास के मामले में पीछे रह जाएगी और बर्बाद होती जाएगी।
प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी अपना चेहरा चमकाने के लिए अखबारों, टीवी और सड़कों के किनारे इश्तिहार कर पानी की तरह पैसा बहा रही है। इनके पास दिल्ली में गली, नाली, सीवर, सड़क और पाइपलाइन बनाने के लिए कोई बजट नहीं है। पिछले 4 सालों में उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े बजट में कोई इजाफा नहीं किया है। उन्होंने कहा, “शीश महल में रहने वाले लोग, गरीबों के 2 बीएचके की चिंता नहीं करते।” उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रति दिल्ली के लोगों के बढ़ते गुस्से को देखकर पार्टी ने अब खुले तौर पर झूठ बोलना शुरू कर दिया है। हरियाणा के लिए ‘आप-दा’ की नापसंदगी स्पष्ट है। दिल्ली के प्रदूषण की समस्याओं के लिए हरियाणा के किसानों को दोषी ठहराया है। अब वे हरियाणा पर यमुना नदी को प्रदूषित करने का आरोप लगा रहे हैं।

 

राष्ट्रपति मुर्मु पर सोनिया गांधी के बयान की निंदा
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पर दिए बयान को आदिवासी भाई-बहनों का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शाही परिवार का अहंकार आज देश ने फिर देखा है। आज राष्ट्रपति मुर्मू ने संसद को संबोधित किया। उन्होंने देशवासियों की उपलब्धियों के बारे में बताया, विकसित भारत के विजन के बारे में बताया। कांग्रेस का शाही परिवार उनके अपमान पर उतर आया है। उन्होंने कहा कि शाही परिवार के एक सदस्य ने कहा कि आदिवासी बेटी ने बोरिंग भाषण दिया। दूसरी सदस्य तो इससे भी एक कदम आगे बढ़ गईं। उन्होंने राष्ट्रपति जी को ‘पूअर थींग’ कहा, गरीब कहा, चीज कहा, थकी हुई कहा। ये देश के आदिवासी भाई-बहनों का अपमान है।”

MadhyaBharat 31 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.