Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सत्यम बालाजी के ठिकानों और उससे जुड़ी फर्मों में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा
raipur, Tax evasion , Chhattisgarh

रायपुर । छत्तीसगढ़ में आयकर अन्वेषण विंग की टीम ने राइस मिलर्स, कमीशन एजेंट्स-ब्रोकर्स के ठिकानों पर करोड़ाें की टैक्स (कर) चोरी का खुलासा

हुआ है। आयकर अन्वेशषण विंग के छापे में मिले करीब 7 से 8 करोड़ रुपये को सीज कर दिया गया है। राजधानी सहित राजिम, धमतरी, राजनांदगांव, दुर्ग और तिल्दा के सभी ठिकानों पर आयकर की जांच जारी है। आयकर विभाग के अन्वेषण विंग की टीम राइस मिलिंग, ऑटोमोबाइल ग्रुप सत्यम बालाजी के ठिकानों पर तीसरे दिन भी जांच कर रही है। आयकर टीम ने कहा कि यह बासमती चावल का प्रमुख निर्यातक है। मुख्य फर्म सत्यम बालाजी समूह की छत्रछाया में साईं हनुमंत इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़े फर्मों में सैकड़ों करोड़ रुपये की कर चोरी का खुलासा होने की जानकारी दी है। अभी इसकी विधिवत पुष्टि नहीं की गई है।

 

गोंदिया (महाराष्ट्र) और काकीनाड़ा (आंध्र प्रदेश) में भी आयकर अफसर जांच में जुटे हैं। आयकर अन्वेषण विंग छत्तीसगढ़ ने प्रदेश के दो राइस मिलर्स, राइस एक्सपोर्टर्स कारोबारी समूह के साथ ही अनाज व्यवसाय से जुड़े कमीशन एजेंट्स, राइस ब्रोकर्स के 25 ठिकानों पर जांच जारी है। सभी ठिकानों से मिले अहम दस्तावेज से कच्चे में कारोबार और कैश में व्यवसाय किए जाने के ढेरों दस्तावेज मिले हैं। बुधवार सुबह शुरू की गई राइस मिल परिसर, आवासीय ठिकानों और कार्यालयों में मिले करीब 7 से 8 करोड़ रुपये कैश को सीज कर लिया गया है। बताया गया है कि कर (टैक्स) चोरी के लिए झूठी कंपनी बनाकर उसके माध्यम से काल्पनिक लेनदेन का एक नेटवर्क बना कर लेनदेन कच्चे में नकद रूप से किया जाता रहा है। अधिकारियों का दावा है कि यह मध्य भारत के इतिहास में सबसे बड़े कर चोरी के मामलों में से एक है।

 

बताया जाता है कि कुछ वर्ष पूर्व भी इस ग्रुप में छापा पड़ा था। इसके बावजूद इस ग्रुप द्वारा कई छद्म कंपनी, फर्म और कमीशन एजेंट के जरिए कच्चे में लेन-देन किया जाता रहा। सत्यम बालाजी ग्रुप के निदेशकों ने दुबई, दक्षिण अफ्रीका तक चावल का निर्यात किया है। जानकारी मिलने पर इसकी निगरानी की जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि इसमें आयकर अन्वेषण की वित्तीय खुफिया इकाई(एफआईक्यू) ने यह काम किया है।

 

उल्लेखनीय है कि आयकर विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को रायपुर, दुर्ग ,भिलाई ,राजनंदगांव और नवापारा राजिम सहित गोंदिया और आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में 25 से अधिक कार्यालय और निवास स्थानों में दविश दी है। अधिकारियों ने 8 करोड़ रुपये नकद जप्त किया है और करोड़ों के आभूषण मिले हैं। आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया कि सत्यम बालाजी और साईं हनुमंत इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी ने नकली चालान के साथ करोड़ों का लेनदेन किया गया। समूह का अंतरराष्ट्रीय व्यापार कई देशों में फैला हुआ है।

 

सत्यम बालाजी और साईं हनुमंत इंडस्ट्री से जुड़ी गोंदिया की कंपनी ने नकली चालान के साथ करोड़ों का लेनदेन किया। जांच कर्ताओं को दोनों समूहों से जुड़े 15 बैंक लाकर्स मिले हैं हैं, जिसमें से केवल अभी एक ही को खोला जा चुका है। सभी ठिकानों और संचालकों से लैपटॉप स्मार्टफोन ,आईफोन ,पोर्टेबल हार्ड ड्राइव और एंड डिजिटल स्टोरेज डिवाइस जप्त किए गए हैं। सूरत ,मुंबई, भोपाल और कोलकाता के साइबर फोरेंसिक विशेषज्ञ इन डिजिटल साक्ष्य को डीकोड करने में मदद कर रहे हैं। पूरी कार्रवाई

अतिरिक्त निदेशक तरुण कनौजिया की निगरानी में उपनिदेशक नवल जैन की टीम कर रही है। यह पड़ताल अभी एक-दो दिन और जारी रहने की बात कही गई है।

MadhyaBharat 31 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.