Since: 23-09-2009

  Latest News :
PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   खेल इतिहास रचेगा भोपाल: पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी, 19 से 28 नवंबर तक 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम.   शराब माफिया के खिलाफ निडर होकर करें कार्रवाई, रील नहीं रियल प्रॉब्लम सुलझाएं: पुलिस अकादमी भौंरी में CM डॉ. मोहन यादव ने 48 DSPs को दिया मंत्र.   छिंदवाड़ा के किसानों ने परिश्रम से बनाई अलग पहचान, कॉर्न सिटी के स्वीट कॉर्न को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार: CM मोहन यादव.   भोपाल में भारतीय किसान संघ से मिले CM मोहन यादव, बोले - सरकार लगातार लेगी किसान हितैषी फैसले.   मध्यप्रदेश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 23,300 करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, जंगल बचेंगे, खेतों को मिलेगा पानी, शहरों में होगा विकास.   जबलपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा की फोटो.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.   *NIT रायपुर में तकनीक की नई क्रांति, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन - AI से स्पेस रिसर्च तक होगा शोध.   रायपुर में राज्योत्सव का समापन: अमित शाह ने 36 विभूतियों को दिया राज्य अलंकरण, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान.   सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में किया राज्योत्सव का शुभारंभ.   छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सेक्टर में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की संभावना, 2030 तक 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य : CM विष्णु देव साय.  
राष्ट्रपति मुर्मु पर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणी उच्च पद की गरिमा को ठेस पहुंचाती है : राष्ट्रपति भवन
new delhi, Congress leaders

नई दिल्ली । राष्ट्रपति भवन ने शुक्रवार को बजट सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण पर कांग्रेस नेताओं द्वारा की गई हालिया टिप्पणियों की निंदा की है। कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी की ‘बेचारी बहुत थकी हुई लग रही थीं’ टिप्पणी का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति भवन ने कहा कि टिप्पणियां उच्च पद की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं।
राष्ट्रपति भवन ने एक बयान जारी कर कहा कि संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर मीडिया के समक्ष अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पार्टी के कुछ प्रमुख नेताओं ने ऐसी टिप्पणियां की हैं, जो स्पष्ट रूप से उच्च पद की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं और इसलिए अस्वीकार्य हैं। इन नेताओं ने कहा है कि राष्ट्रपति भाषण के अंत में बहुत थक गई थीं और वे मुश्किल से बोल पा रही थीं।
बयान में आगे स्पष्ट किया गया कि राष्ट्रपति अपने भाषण के दौरान किसी भी समय थकी हुई नहीं दिखीं और उन्होंने हाशिए पर पड़े समुदायों, महिलाओं और किसानों के लिए वकालत करने की अपनी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।
राष्ट्रपति भवन यह स्पष्ट करना चाहता है कि सच्चाई से इससे ज्यादा दूर कुछ नहीं हो सकता। राष्ट्रपति किसी भी समय थकी हुई नहीं थीं। दरअसल, उनका मानना है कि हाशिए पर पड़े समुदायों, महिलाओं और किसानों के लिए बोलना, जैसा कि वह अपने संबोधन के दौरान कर रही थीं, कभी भी थकाऊ नहीं हो सकता।
राष्ट्रपति कार्यालय का मानना है कि ऐसा हो सकता है कि इन नेताओं ने हिंदी जैसी भारतीय भाषाओं के मुहावरे और विमर्श को ठीक से नहीं समझा हो और इस तरह गलत धारणा बना ली हो। किसी भी मामले में ऐसी टिप्पणियां खराब, दुर्भाग्यपूर्ण और पूरी तरह से टालने योग्य हैं।

 

 

MadhyaBharat 31 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.