Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
ईडी के छापों के बीच जयश्री गायत्री फूड्स की डायरेक्टर ने खाया जहर
bhopal, Jayshree Gayatri Foods ,director consumed poison

भोपाल । भाेपाल में जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड पर बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के बाद गुरुवार शाम को कंपनी के संचालक किशन मोदी की पत्नी और कंपनी की डायरेक्टर पायल मोदी ने अपने शाहपुरा बी-सेक्टर स्थित घर में जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। जहर खाने से पहले पायल ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। चौंकाने वाली बात यह है कि सुसाइड नोट में पायल ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी से जुड़े कुछ लोगों के नाम लिखकर उनको जिम्मेदार ठहराया है।

 

गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे पायल मोदी उम्र 31 वर्ष ने घर में रखी चूहे मार दवा खा ली। जिसके बाद उसे बंसल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार सुबह किशन मोदी ने बताया कि पायल की तबीयत स्थिर लेकिन गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार पायल ने जहर क्यों खाया, फिलहाल इसके कारण अभी पता नहीं चल सके हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। पायल का एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान समेत 5 अन्य लाेग जिसमें चन्द्र प्रकाश पाण्डे, वेद प्रकाश पाण्डे, सुनील त्रिपाठी, भगवान सिंह मेवाड़ा और हितेष पंजााबी के नाम शामिल हैं। सुसाइड नोट के अनुसार चंद्र प्रकाश पाण्डे और चिराग पासवान आपस में जीजा-साले हैं। वेद प्रकाश पाण्डे और चंद्र प्रकाश आपस में सगे भाई हैं। नोट में आरोप लगाया गया है कि उक्त सभी लोग चिराग पासवान की पॉलिटिकल पावर का इस्तेमाल कर मोदी की कंपनियों पर सीजीएसटी, एफएफएसआई, ईओडब्ल्यू, ईडी के छापे डलवा रहे हैं। टीआई भूपेंद्र कोल संधू ने बताया कि परिजनों ने सुसाइड नोट छोड़ने की बात कही है। फिलहाल सुसाइड नोट को जब्त नहीं किया है। जब्त कर जांच में शामिल किया जाएगा। जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक किशन मोदी ने पुष्टि की है कि सुसाइड नोट उन्हीं की पत्नी ने लिखा है।

 

बता दें कि पायल मोदी जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक है। पायल किशन मोदी की पत्नी है। किशन मोदी जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक और एमडी है। बता दें कि बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजधानी भोपाल के अलावा सीहोर और मुरैना जिले में मेसर्स जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के ठिकानों पर सर्चिंग की कार्रवाई की थी। गुरुवार को भी सर्चिंग जारी रही।

 
MadhyaBharat 31 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.