Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छिंदवाड़ा में ईंट से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मकान में घुसा
  Chhindwara,  tractor loaded with bricks, rammed into a house

छिंदवाड़ा । छिंदवाड़ा में शिवपुरी रोड स्थित रजोला के पास शुक्रवार सुबह ईंट से भरा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मकान में घुस गया। हादसे में मकान में माैजूद परिवार के सदस्य बाल बाल बच गए। हालांकि मकान में बंधे दो बकरे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रेक्टर चालक माैके से फरार हाे गया।

 

जानकारी अनुसार घटना शु्क्रवार सुबह करीब 11 बजे की है। सिंगोड़ी चौकी प्रभारी पंकज राय ने बताया कि गांगी वाड़ा से बाबई जा रहा ईंट लदा ट्रैक्टर सामने से आ रही बस को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर दुर्गेश यादव के मकान में जा घुसा। हादसे में मकान का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय परिवार के सदस्य मकान के दूसरे हिस्से में थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे में मकान की दीवार, कपड़े और खपरैल क्षतिग्रस्त हुए हैं। पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, जबकि ट्रैक्टर में सवार मजदूर घटनास्थल पर मौजूद है। घायल बकरों का उपचार किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

MadhyaBharat 31 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.