Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
आप के महापौर प्रत्याशी की स्कूटी बाईक से टकराई
jagdalpur, AAP mayor candidate, scooter collides
जगदलपुर । जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत झंकार टॉकीज के पास बीती रात में आम आदमी पार्टी के महापौर प्रत्याशी समीर खान पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया है। उन्हें सिर और गर्दन में अंदरूनी चोटें आई हैं। इस वक्त वे जगदलपुर के महारानी अस्पताल में भर्ती हैं।
 
समीर खान के अनुसार वे देर रात रात 11 से 12 बजे के बीच स्कूटी से जा रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने पहले स्कूटी वाहन को टक्कर मारी फिर सिर और गर्दन पर हमला कर फरार हो गए। उन्हाेने बताया कि पीछे से पहले किसी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी फिर किसी भारी चीज से उनके सिर पर हमला कर दिया। जिससे वे बेसुध हो गए। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
 
समीर का यह भी आरोप है कि एक दिन पहले उन्हें राजनीतिक पार्टी के कुछ लोगों से धमकियां मिली थी, उन्हें शक है कि उन पर राजनीतिक हमला हुआ है। समीर खान ने पुलिस से मांग की है कि उस इलाके में लगे सारे सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले जाए और आरोपियों को पकड़ा जाए। उन्हाेंने कहा कि, कुछ दिन पहले ही उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन उन्हें सुरक्षा नहीं मिली। उन्हें डर है कि वोटिंग से पहले कहीं उन पर दोबारा हमला न हो जाए। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
 
आप पार्टी के महापौर प्रत्याशी समीर खान के साथ घटी घटना पर काेतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जारी कर बताया कि मीडिया के माध्यम से यह बात सामने आ रही है कि आप पार्टी के महापौर प्रत्याशी समीर खान को बीती रात किसी ने झंकार टॉकीज के सामने चोटिल कर दिया है ,जिसकी सूचना थाना को प्राप्त हुआ है। मामले की जांच हेतु घटना स्‍थल के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया, सीसीटीवी में समीर ख़ान रात्रि लगभग 11.24 बजे उल्टी दिशा से स्कूटी से शहीद चौक की और आते दिखे, झंकार टॉकीज के पास अपने स्कूटी को अचानक अपनी बायी और मोड़ते दिखे, तभी शहीद पार्क की ओर से एक मोटर साइकिल आ रही थी, जो चालक के द्वारा गति धीमी नहीं करने के कारण समीर खान की स्कूटी से टकरा गई। जिसमें समीर खान स्कूटी से गिर गए और उन्हें सामान्य चोटे आई है। उक्त बाइक चालक की पता तलाश पुलिस कर रही है। समीर ख़ान से काेतवाली थाना प्रभारी शिवानंद सिंह ने मिलकर बात-चीत की है ,वर्तमान में समीर खान स्वस्थ एवं कुशल है।
 
 
MadhyaBharat 1 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.