Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मंदिर के अंदर आया हार्ट अटैक सीपीआर देने के बाद भी नहीं बच पाई जान
mandsour,Heart attack , giving CPR

मंदसौर । नगर के पशुपतिनाथ मंदिर में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मंदिर में अंदर जाते समय सीढ़ियों से उतरने से पहले बुजुर्ग लड़खड़ाए और गिर गए।


जानकारी के मुताबिक स्टेशन रोड सिटी सेंटर के रहने वाले राजेश दुबे (उम्र 67 वर्ष) अपनी पत्नी शोभा दुबे के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए आए थे। शोभा का शुक्रवार को सहायक शिक्षक के पद पर से रिटायरमेंट हुआ था, जिसका सेलिब्रेशन 1 फरवरी शनिवार को शाम को एक रिसॉर्ट में होना था। मंदिर के सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि दंपती मंदिर के मुख्य द्वार से अंदर प्रवेश कर रहे हैं। पत्नी शोभा के आगे निकलते ही राजेश दुबे को अचानक चक्कर आ गया और वे रेलिंग के पास गिर पड़े। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने तुरंत सीपीआर दिया। पुलिस वाहन से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


राजेश दुबे जिला पंचायत में परियोजना अधिकारी के पद से कुछ साल पहले रिटायर हुए थे। वे पत्नी के रिटायरमेंट सेलिब्रेशन की तैयारियों में कई दिनों से जुटे हुए थे। रिटायरमेंट के बाद वे अपना अधिकांश समय परिवार और धार्मिक कार्यों में व्यतीत करते थे।

MadhyaBharat 1 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.