Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
बिस्किट फैक्टरी में लगी आग पर 9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
bhind,   biscuit factory , brought under control

भिंड। प्रदेश के भिंड जिले के मालनपुर इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार सुबह प्रिया गोल्ड बिस्किट फैक्टरी में लगी भीषण आग पर करीब नाै घंटे बाद दमकल के 20 वाहनाें ने काबू पा लिया। आगजनी की इस घटना में फैक्टरी के एक कर्मचारी की दम घुटने से माैत हाे गई। फैक्टरी में आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

 
भिंड जिले का मालनपुर बड़ा इंडस्ट्रीयल एरिया है। यहां तकरीबन 200 से ज्यादा बड़ी फैक्टरियां हैं। रविवार सुबह करीब पांच बजे प्रिया गोल्ड बिस्किट फैक्टरी में आग लग गई। जहां पर या आग लगी है वहां आसपास कई फैक्टरियां संचालित हो रही हैं। इस सूचना के बाद माैके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियाें ने आग पर काबू पाने की काेशिश की लेकिन वे सफल नहीं हुईं। दोपहर तक आग ने भीषण रूप ले लिया। इसके बाद 20 दमकल वाहनों ने 150 से ज्यादा राउंड लगाकर पानी डाला। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान में एक कर्मचारी सूरज बाथम की दम घुटने से मौत हो गई। घटना के समय फैक्टरी में 76 कर्मचारी काम कर रहे थे, जिन्हें आग और धुएं के बीच से बाहर निकाल लिया गया। फैक्टरी साल 2011 से चल रही है, जिसमें 35 करोड़ रुपये का निवेश किया गया था। फैक्टरी पूरी तरह से जल चुकी है। शुरुआती अनुमान के अनुसार 50 करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान की जानकारी सामने आ रही है। इस फैक्टरी का संचालन नरेंद्र कुमार आर्या ग्रुप की ओर से किया जा रहा था। प्रिया गोल्ड फैक्टरी में क्रैकजैक बिस्कुट का उत्पादन किया जाता था।

रविवार सुबह 5 बजे मौके पर पहुंचे एसडीएम पराग जैन को फैक्टरी प्रबंधन ने बताया था कि सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि, दमकल कर्मचारियों को आग बुझाते समय एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने एक कर्मचारी की मौत की पुष्टि की है। अचानक आग लगने के कारणों की जांच प्रशासन और फैक्टरी प्रबंधन कर रहे हैं। फैक्टरी कर्मचारी भरत सिंह के अनुसार, सूरज रात 7 बजे से सुबह 7 बजे तक की नाइट शिफ्ट में ड्यूटी कर रहा था। सुबह जब आग लगने की सूचना मिली तो वह भी घटनास्थल पर पहुंचा। इसके बाद फैक्टरी के अंदर जाकर देखा तो सूरज बाथम का झुलसा हुआ शव मिला।
MadhyaBharat 2 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.