Since: 23-09-2009

  Latest News :
रूसी सुखोई-57 और अमेरिकी एफ-35 फाइटर जेट की गड़गड़ाहट से गूंजा बेंगलुरु का आसमान.   संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी.   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पवित्र संगम में लगायी आस्था की डुबकी.   अहमदाबाद हवाईअड्डा को बम से उड़ाने की धमकी.   दिल्ली की हार के लिए कांग्रेस का अड़ियल रुख जिम्मेदार ः ममता बनर्जी.   आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा.   नरेला विधानसभा के हर घर में होगा प्रयागराज महाकुंभ गंगा जल का वितरणः मंत्री सारंग.   मुख्यमंत्री ने 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित की 1553 करोड़ रुपये की राशि.   रीवा के रास्ते प्रयागराज पहुंच मार्ग पर स्थिति सामान्य होने पर एक-दो दिन बाद जाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   प्रधानमंत्री ने परीक्षा पे चर्चा में मप्र के छात्रों से की बातचीत.   राज्य सरकार करेगी अंग प्रत्यारोपण, अंग दान और देह दान जैसी गतिविधियों को प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री.   महाकुम्भ में उमड़ रही भीड़ रीवा-प्रयागराज मार्ग पर लम्बे जाम में फंसे यात्री.   कांग्रेस की अपमानजनक टिप्पणी का जवाब जनता देगी : केदार कश्यप .   मोदी की पोलैंड यात्रा से आपसी रिश्ते मजबूत हुए हैंः पावेल कोवल.   बीजापुर मुठभेड़ में बलिदानी दो जवानों को दी गई श्रद्धांजलि.   बलीदानी जवानों को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि.   रायपुर में अवैध रूप से रह रहे तीन बाग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार.   बीजापुर मुठभेड़ में 11 महिला 20 पुरुष नक्सली सहित 31 नक्सलियों के शवाें की जा रही पहचान.  
गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों ने की पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष की हत्या
mumbai, Naxalites killed,former Panchayat Samiti president

मुंबई । गढ़चिरौली जिले में स्थित कियार गांव के समीप जंगल में बीती रात नक्सलियों ने पंचायत समिति के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव मडावी (45) की हत्या कर दी और शव के पास पर्चा छोड़ कर फरार हो गए। सुखदेव मडावी का शव रविवार को सुबह गांव के पास पुलिस ने बरामद किया है। शव के पास छोड़े पर्चे में दावा किया गया है कि मृतक पुलिस का खबरी था। पुलिस ने शव के पास मिले नोट के आधार पर जांच शुरू करके क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान तेज कर दिया है।

 

गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने मीडिया को बताया कि एक फरवरी की रात तीन नक्सलियों ने पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष सुखदेव मडावी को क्यार गांव से उठा लिया और जंगल में ले गए। उन्होंने वहीं उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। शव के पास छोड़े गए पर्चे में दावा किया गया है कि सुखराम मडावी पुलिस का मुखबिर था। रविवार को सुबह कियारी गांव वालों ने जंगल में सुखराम मडावी का शव देखा और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने शव बरामद करके  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को आशंका है कि इस क्षेत्र में माओवादी कंपनी नं. 8 सक्रिय है, जिसके तीन लोगों ने यह कृत्य किया होगा। पिछले कुछ वर्षों में पुलिस ने इस क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की है, जिसमें कई हिंसक माओवादी मारे गए हैं और कुछ ने समर्पण भी किया है। 

MadhyaBharat 2 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.