Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
चारधाम: चार मई को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
tihri,Chardham, Doors of Badrinath Dham
टिहरी/नरेंद्र नगर । उत्तराखंड के चार धामों में से एक श्री बदरीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष वैशाख मास शुक्ल पक्ष सप्तमी, पुष्य नक्षत्र में 04 मई (रविवार) को प्रातः 6 बजे खुलेंगे। तेलकलश गाडू घड़ा यात्रा 22 अप्रैल मंगलवार को नरेंद्र नगर राजदरबार से शुरू होगी।
 
रविवार को बसंत पंचमी पर्व पर नरेंद्र नगर राजदरबार में पंचांग गणना के बाद श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हुई। इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः साढ़े दस बजे राजमहल में पूजा अर्चना और समारोह से हुई, जिसमें श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत ने गाडू घड़ा तेल कलश राजमहल के सुपुर्द किया।
 
महाराजा मनुजयेंद्र शाह, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अधिकारियों और डिमरी पंचायत की उपस्थिति में राजपुरोहित कृष्ण प्रसाद उनियाल ने पंचांग गणना और राजा की जन्मपत्री वाचन के पश्चात बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की गई। महाराजा मनुजयेंद्र शाह की ओर से कपाट खुलने की तिथि की घोषणा होते ही राजमहल जय बदरीविशाल के उदघोष से गुंजायमान हो गया।
 
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी)मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हुई है।मंदिर समिति अधिक तत्परता से बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम यात्रा तैयारियों व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने में जुटी है। शिवरात्रि पर श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि भी घोषित हो जाएगी।
 
उन्होंने बताया कि शासन प्रशासन से समन्वयकर आगामी यात्रा तैयारियां की जा रही है। शीघ्र ही मंदिर समिति अधिकारियों का दल बदरी-केदार जाएगा और यात्रा पूर्व तैयारियों का खाका तैयार करेगा। यात्रा को देखते हुए मंदिर समिति के विश्रामगृहों में मेंटनेंस कार्य जनवरी माह से शुरू हो चुके हैं।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बताया कि केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि शिवरात्रि बुधवार 26 फरवरी को पंचांग गणना पश्चात तय होगी। कपाट खुलने की तिथि तय करने के लिए श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में 26 फरवरी को प्रात: 9.30 बजे से समारोह शुरू होगा। वहीं द्वितीय केदार मद्महेश्वर औए तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि वैशाखी के दिन तय होगी। चारधाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल (अक्षय तृतीया) से होगी। इस दिन श्री गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की परंपरा अनुसार घोषणा की जाएगी।
 
इस आयोजन में राजकुमारी शिरजा शाह, बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी, डिमरी पंचायत अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, मंदिर समिति पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार, पूर्व सदस्य वीरेंद्र असवाल, डिमरी पंचायत उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, ठाकुर भवानी प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी धर्माधिकारी आचार्य राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी आचार्य रविंद्र भट्ट , सहायक अभियंता विपिन तिवारी, सहायक अभियंता गिरीश देवली ओएसडी राजपाल जड़धारी, हरीश डिमरी, विनोद डिमरी, दिनेश डिमरी,नरेश डिमरी शैलेन्द्र डिमरी अरविंद डिमरी, मोहन सती, बाबा उदय सिंह स्वास्तिक नौटियाल,आशाराम नौटियाल, विश्वनाथ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे।
 
 

 

MadhyaBharat 2 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.