Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमेरिका ने भारत को दिया पैक्स सिलिका पहल में शामिल होने का न्योता, रणनीतिक रिश्ते होंगे और मजबूत.   कांग्रेस MLA गणेश घोघरा का बड़ा आरोप, मंत्री के बेटे के नाम 52 बीघा जमीन घोटाले का दावा.   सोनिया गांधी ने कोर्ट में दाखिल किया जवाब, जानिए वोटर लिस्ट विवाद का पूरा मामला.   Ritu Tawde होंगी BJP की मेयर उम्मीदवार, डिप्टी मेयर पद शिवसेना के खाते में.   एअर इंडिया और इंडिगो के विमानों में बार-बार तकनीकी खराबी.   मणिपुर में नए डिप्टी सीएम के खिलाफ हिंसा: चुराचांदपुर में प्रदर्शन उग्र,.   एमपी की बिटिया ने रचा इतिहास, माउंट किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा.   एमपी में आज 9 राज्यों के कृषि मंत्री, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात.   टैक्स स्लैब समय पर बदले होते तो भारत चीन-अमेरिका से आगे होता: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष.   मध्य प्रदेश में ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचेगा एमएसएमई.   महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर में 24 घंटे दर्शन: फूलों से सजेगा ज्योतिर्लिंग.   इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर पर हाई कोर्ट सख्त.   दीपका माइंस में ट्रेलर में आग, कोयला न होने से बड़ा नुकसान टला.   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर, 51 नक्सलियों का हुआ सरेंडर.   छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर, ठंड का असर जारी; दो दिन बाद बढ़ेगा रात का तापमान.   WhatsApp पर ठगी का नया जाल, फर्जी लिंक क्लिक करते ही कर्मचारी के खाते से 5 लाख उड़ाए.   फर्जी दस्तावेजों के सहारे शिक्षा विभाग में नौकरी, 8 आरोपियों पर एफआईआर से हड़कंप.   नए मास्टर प्लान से बदलेगी बालोद की तस्वीर: 10 गांव होंगे शामिल.  
विरासत विज्ञान आस्था और आध्यात्मिकता पर आधारित हैं भारत-इंडोनेशिया के संबंध: प्रधानमंत्री
new delhi, India-Indonesia relations , Prime Minister

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंध केवल भू-राजनीतिक नहीं हैं, बल्कि हजारों वर्षों की साझा संस्कृति और इतिहास में निहित हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों के बीच संबंध विरासत, विज्ञान, आस्था, साझा मान्यताओं और आध्यात्मिकता पर आधारित हैं। इस संबंध में भगवान मुरुगन, भगवान राम और भगवान बुद्ध शामिल हैं।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार काे अपने यह विचार एक संदेश वीडियो संदेश के माध्यम से इंडोनेशिया के जकार्ता में श्रीसनातन धर्म आलयम के महाकुंभाभिषेकम काे संबाेधित करते समय व्यक्त किए। उन्होंने इस शुभ अवसर का हिस्सा बने राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो, मुरुगन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष पा हाशिम, प्रबंध न्यासी डॉ. कोबालन, तमिलनाडु और इंडोनेशिया के गणमान्य व्यक्तियों, पुजारियों और आचार्यों, प्रवासी भारतीयों, इंडोनेशिया और अन्य देशों के सभी नागरिकों और इस दिव्य व भव्य मंदिर को वास्तविकता में बदलने वाले सभी प्रतिभाशाली कलाकारों को हार्दिक बधाई दी।

 

मोदी ने कहा, "सांस्कृतिक मूल्य, विरासत और विरासत भारत और इंडोनेशिया के बीच लोगों के बीच संबंधों को बढ़ा रहे हैं।”

समारोह का हिस्सा बनने के लिए अपने सौभाग्य को व्यक्त करते हुए मोदी ने कहा कि हालांकि वे जकार्ता से दूर हैं, लेकिन वे भावनात्मक रूप से इस कार्यक्रम के करीब महसूस करते हैं। यह भारत-इंडोनेशिया के मजबूत संबंधों को दर्शाता है। उन्होंने जकार्ता मंदिर के महाकुंभाभिषेकम के अवसर पर इंडोनेशिया और दुनियाभर में भगवान मुरुगन के सभी भक्तों को बधाई दी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि कि भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंध कई मजबूत धागों से बुने हुए हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति प्रबोवो की हाल की भारत यात्रा के दौरान उन्होंने इस साझा विरासत के कई पहलुओं को संजोया। यह देखते हुए कि जकार्ता में मुरुगन मंदिर में न केवल भगवान मुरुगन बल्कि कई अन्य देवी-देवता भी विराजमान हैं। मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि यह विविधता और बहुलता हमारी संस्कृति की नींव है।

उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया में विविधता की इस परंपरा को "भिन्निका तुंगगल इका" कहा जाता है, जबकि भारत में इसे "विविधता में एकता" के रूप में जाना जाता है।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि विविधता की यह स्वीकार्यता ही वह कारण है जिसके कारण इंडोनेशिया और भारत दोनों में विभिन्न धर्मों के लोग इतने सद्भाव के साथ रहते हैं। उन्होंने कहा कि यह शुभ दिन हमें विविधता में एकता को अपनाने के लिए प्रेरित करता है।

 

 

MadhyaBharat 2 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.