Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कोरबा में चौबीस घंटे बाद मिला नदी में डूबे चालक का शव
korba,   driver  drowned, river

कोरबा । जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में अहिरान नदी में शनिवार की दोपहर डूबे चालक का शव 24 घंटे बाद आज दोपहर को निकाल लिया गया है। चालक जितेंद्र कुमार पाल, उम्र लगभग 29 वर्ष, उमरी प्रतापगढ़ यूपी निवासी, गुजरात की एक कंपनी से कच्चा बारूद लेकर कोरबा के कुसमुंडा आईबीपी प्लांट पहुंचा हुआ था।

बीते शनिवार की दोपहर वह अपने एक चालक साथी नितिन पाल के साथ प्लांट के पीछे अहिरन नदी में नहाने गया हुआ था। नहाने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी में समा गया, क्योंकि वह तैरना नहीं जानता था। साथी नितिन ने आसपास लोगों को आवाज देकर मदद के लिए बुलाने लगा, लेकिन चालक को नहीं ढूंढा जा सका।

कोरबा से पहुंची रेस्क्यू टीम द्वारा घंटों मशक्कत करने के बाद भी नदी में डूबे शव को ढूंढा नहीं जा सका। इसके बाद कपाटमुड़ा क्षेत्र से कुछ ग्रामीणों को बुलाया गया, जो तैराकी में निपुण थे। उन्होंने नदी में छलांग लगाया और कुछ ही देर की मेहनत के बाद पत्थर में फंसे चालक के शव को नदी से बाहर निकाल लिया।

कुसमुंडा पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और ट्रक चालक के मालिक एवं परिजनों को भी इस दुखद हादसे की सूचना दी गई है।

 

 

MadhyaBharat 2 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.