Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बीजापुर मुठभेड़ में मारे गये नक्सलियाें की शिनाख्त 16 लाख के इनामी एसीएम कैडर के रूप में हुई
bijapur,Naxalites killed, Chhattisgarh

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत तोड़का, कोरचोली के जंगलों में मुठभेड़ में मारे गये नक्सलियाें की शिनाख्त पश्चिम बस्तर डिवीजन के गंगालूर एरिया कमेटी के 16 लाख के इनामी एसीएम कैडर सहित मिलिशिया सदस्य के रूप में हुई है। सर्चिंग अभियान के दौरान शनिवार एक फरवरी काे थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत तोड़का के जंगल में नक्सलियों एवं सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में मारे गये 8 हार्डकोर नक्सलियों के शव, हथियार और अन्य सामग्री सहित बरामद हुई थी। मुठभेड़ के दौरान दो डीआरजी जवानों को मामूली चोटें आई थीं। घायलों जवानों की हालत खतरे से बाहर है l

 
पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि  मारे गये 8 नक्सलियाें में 24 वर्षीय कमलेश नीलकंठ-पश्चिम बस्तर डिवीजन, गंगालूर,एरिया कमेटी, एसीएम इनामी 5 लाख इनामी रुपये, 30 वर्षीय ताती कमलू-पश्चिम बस्तर डिवीजन, गंगालूर एलओएस सदस्य, इनामी 3 लाख रुपये, 35 वर्षीय मंगल ताती-पश्चिम बस्तर डिवीजन, गंगालूर एलओएस सदस्य, इनामी 3 लाख रुपये, 40 वर्षीय लच्छु पोटाम-मिलिशिया कमाण्डर, पश्चिम बस्तर डिवीजन, मिलिशिया कंपनी, इनामी 01 लाख रुपये, 26 वर्षीय शंकर ताती-पश्चिम बस्तर डिवीजन, आरपीसी उपाध्यक्ष, इनामी 01 लाख रुपये, राजू ताती-पश्चिम बस्तर डिवीजन, सावनार आरपीसी उपाध्यक्ष, इनामी 01 लाख रुपये, 22 वर्षीय विज्जू पदम-पश्चिम बस्तर डिवीजन, मिलिशिया कंपनी सदस्य, इनामी 01 लाख रुपये तथा 40 वर्षीय सन्नू ताती-पश्चिम बस्तर डिवीजन, जनताना सरकार कमाण्डर सावनार आरपीसी, इनामी 01 लाख रुपये के रूप शिनाख्त हुई है।
 
इन नक्सलियाें से 01 इंसास रायफल 03 मैगजीन, 02 नग 12 बोर रायफल एवं सेल, 1 बीजीएल लांचर, 10 सेल एवं पोच, 4 मुजॅल लाेडिंग रायफल, स्केनर सेट, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य, दैनिक उपयोगी सामान बरामद किया गया है।
 
पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादियों संगठन के पास अब हिंसा छोड़कर आत्मसमर्पण करने के अलावा और कोई विकल्प नही बचा है। इसलिए माओवादी संगठन से अपील है कि वे तत्काल हिंसात्मक गतिविधियों को छोड़कर समाज की मुख्य धारा में जुडे़ अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें l
MadhyaBharat 2 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.