Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
उज्जैन के घटिया से बीजेपी विधायक के बड़े भाई ने अपने ही बेटे की गोली मारकर की हत्या
ujjain,  BJP MLA ,shot and killed

उज्जैन । मध्य प्रदेश के उज्जैन से घटिया विधानसभा से बीजेपी विधायक सतीश मालवीय के बड़े भाई ने साेमवार काे अपने बेटे को गोली मार दी। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पता चला है कि पिता-पुत्र के बीच लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। अरविंद अभी अपने पिता के साथ नहीं, बल्कि ससुराल में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए लाइसेंसी हथियार बरामद कर लिया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


जानकारी अनुसार घटना माकड़ौन तहसील के सुचाई गांव में सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे की है। जहां विधायक के बड़े भाई मंगल मालवीय ने अपने ही बेटे अरविंद मालवीय (30) की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने बेटे को 12 बोर की बंदूक से दो गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एडिशनल एसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया- पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि पिता पुत्र के बीच जमीन और किराना दुकान के पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह मंगल मालवीय और उनके बेटे अरविंद मालवीय के बीच किसी बात को पहले कहासुनी हुई, फिर दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। देखते ही देखते पिता मंगल मालवीय ने अपनी लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक उठाई और बेटे पर दनादन गोली उतार दीं। जिसमें एक गोली सिर में लगी तो दूसरी सीने के पार हो गई। बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, परिवार के लिए लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन बेटे ने पहले ही दम तोड़ दिया था। अरविंद शादीशुदा था, उसका एक बेटा है। आरोपी मंगल मालवीय पूर्व विधायक नागूलाल मालवीय के बड़े बेटे और घट्टिया से भाजपा के मौजूदा विधायक सतीश मालवीय के बड़े भाई हैं। फिलहाल पुलिस मंगल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


पुलिस के मुताबिक, आरोपी मंगल मालवीय के दो बेटे हैं। परिवार के पास माकड़ौन में करीब सात बीघा जमीन है। अरविंद बड़ा बेटा था। छोटे बेटे का नाम रविंद्र है। ये भी पता लगा है कि पिता-बेटे के बीच देवास के सुनवानी गांव में भी पैतृक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जांच में पता चला है कि, मंगल मालवीय घर जमाई बनकर रह रहे थे। बाद में अपना अलग घर बना लिया। कुछ दिन पहले ही मंगल के साले ने जमीन बेची थी। जमीन पर पत्नी का हक होने की बात को लेकर उन्होंने बेची गई जमीन की बिक्री पर आपत्ति लगा दी थी। बाद में साले और मंगल के बीच समझौता हुआ और साले ने करीब 10 लाख रुपए मंगल को दिए। इसी जमीन से मिली राशि में बेटा अरविंद अपना हिस्सा मांग रहा था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।

 
 
MadhyaBharat 3 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.