Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
देवास में एवरफ्रेश दुकान में लगी आग बम की तरह फटे सिलेंडर
dewas, Fire broke out , Everfresh shop

देवास । देवास शहर में साेमवार तड़के एक दुकान में आग लग गई, जिसमें वहां रखे गैस सिलेंडरों में धमाके हुए। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन दुकान को भारी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है, आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।


जानकारी अनुसार घटना देवास शहर के पाल नगर चौराहे पर सोमवार तड़के की है। यहां बनी एक एवरफ्रेश दुकान में आग लग गई। आग के कारण दुकान में रखे गैस सिलेंडरों में धमाके हुए। धमाकों की गूंज एक किमी तक सुनाई दी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दुकान में रखा फ्रिज भी आग की चपेट में आ गया। इधर, लोगों ने नगर निगम को सूचना दी। निगम की दमकल टीम घटनास्थल पहुंची। करीब पौन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा कि जिस जगह हादसा हुआ, वहीं पास में एक ट्रक खड़ा था, जिस पर एक्सप्लोसिव लिखा था। ट्रक में ज्वलनशील पदार्थ था। यदि यहां तक आग पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो जाता। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार शुरुआत में तो आग छोटी थी, लेकिन देखते ही देखते बढ़ गई। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास भी किए। आग से दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दुकान में आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

 
MadhyaBharat 3 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.