Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भाजपा नेता राजेश अवस्थी के निधन की वजह से पार्टी के थीम सांग लॉन्च करने का कार्यक्रम रद्द
raipur,  BJP leader Rajesh Awasthi,  cancelled

रायपुर । भाजपा नेता राजेश अवस्थी के निधन की वजह से भाजपा अब शाम 4 बजे नगरीय निकाय के लिए घोषणा पत्र जारी करेगी ।पार्टी ने चुनाव को लेकर थीम सांग लॉन्च करने का कार्यक्रम भी रद्द कर दिया है । 

नगरी निकाय चुनाव को लेकर आज पार्टी ने थीम सोंग लॉन्च करने का कार्यक्रम भी तय किया था, इसे रद्द किया गया है।।उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने घोषणा पत्र के समय में किए गए उक्त बदलाव की आज जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा का विजन पूरी तरह से स्पष्ट है ।  साव ने कहा है कि भाजपा के कार्यकाल में शहरों को आधुनिक और सुविधापूर्ण बनाने का काम शुरू हुआ था।उसी विजन को पार्टी आगे बढ़ाने का काम करेगी।शहर सुंदर और सुव्यवस्थित होंगे।आज जारी किए जाने वाले घोषणा पत्र में शहरों के विकास का ब्लू प्रिंट होगा।
उल्लेखनीय है कि दिल का दौरा पड़ने से छालीवुड के फेमस कलाकार व भाजपा नेता राजेश अवस्थी का निधन गरियाबंद में रविवार रात साढ़े 11 बजे हो गया। वे महज 42 साल के थे।उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर महादेव घाट रायपुर के श्मशाम घाट में किया जाएगा। राजेश अवस्थी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री, विधायक और पार्टी के नेताओं ने शोक जताया है।

 

MadhyaBharat 3 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.