Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन के ठेले में पहुंचे मंत्री ओपी चौधरी
raigarh, Minister OP Choudhary ,BJP mayor candidate

रायगढ़ । वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी आज सोमवार को फुटपाथ में जीवर्धन की चाय टपरी पहुंचे और चाय बनाकर आम जनता को पिलाई। उनको देखते ही वहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। आत्मीयता से ओपी चौधरी ने भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन के साथ उनकी टपरी में चाय बनाया और आम जनता को चाय पिलाते हुए कहा क‍ि, जीवन में कोई भी कार्य छोटा नहीं होता। बशर्ते वह ईमानदारी लगन से किया जाए ।

 

जीवर्धन ईमानदारी की मिसाल है। देश की अस्सी करोड़ की आबादी जीवर्धन की तरह ईमानदार प्रयासों से अपना जीवन जीती है। जीवर्धन ने चाय बेचते हुए बतौर कार्यकर्ता तीन दशकों तक भाजपा की सेवा की। ईमानदारी की वजह से जीवर्धन को भाजपा का महापौर प्रत्याशी बनाया गया। विष्णु देव साय के नेतृत्व में बनी डबल इंजन सरकार की ताकत जनता एक साल में महसूस कर चुकी। एक साल में विकास की इस राजनीति को जारी रखने के लिए अब ईमानदार प्रयास की अधिक जरूरत है इसलिए जनता से एक बार पुनः जीवर्धन को भारी मतों से विजयी बनाए।ताकि गरीब जनता को उनके बीच का साथी सच्चे नेतृत्व कर्ता के रूप में मिल सके।

 

29 सालों तक पार्टी की सेवा करते हुए चाय बेचकर गुजारा करने वाले जीवर्धन के अन्दर भाजपा ने उसकी कर्मठता लगन ईमानदारी को महसूस किया करते हुए महापौर हेतु प्रत्याशी बनाया। जीवर्धन देश की अस्सी करोड़ गरीब आबादी का प्रतिनिधित्व करता है। ओपी ने यह विश्वास जताते हुए कहा नालंदा परिसर, ऑक्सी जोन, सब्जी मंडी का कायाकल्प, 72 सड़को का डामरीकरण, केलो बांध के नहरों का जाल, प्रयास विद्यालय, हार्टिकल्चर कॉलेज, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, संगीत महाविद्यालय, ओडिसा सीमा से जांजगीर तक फोर लेन सड़क, पहाड़ मंदिर का जीर्णोद्धार सहित ढेरों विकास कार्य जनता ने एक साल के अंदर देख लिए। विकास की इस राजनीति जारी रखने के लिए अब ईमानदार प्रयासों की जरूरत है।

 

चाय वाले को प्रत्याशी बनाए जाने पर कांग्रेस की आपत्ति के सवाल पर चुटकी लेते हुए ओपी ने कहा कि‍, डूबते जहाज से जीवन रक्षा के लिए भागने के दौरान भगदड़ मच जाती है यही स्थिति कांग्रेस की है। कांग्रेस को डूबता जहाज बताते हुए कहा जनता ने कांग्रेस को समय दिया लेकिन भ्रष्टाचार एवं गुटीय लड़ाई में जन हित को भूल बैठी।

 

MadhyaBharat 3 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.